Search

 
 
 

नोवामुंडी : बाइक के धक्के से नाबालिग घायल, युवक गंभीर

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : गुवा थाना क्षेत्र के लालजी हाटिंग के मुख्य सड़क पर एक युवक ने नाबालिक लड़की को काफी तेज गति से बाइक से धक्का मार दिया. इससे वह घायल हो गया. युवक भी बाइक से गिरकर घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को गुवा सेल अस्पताल में भर्ती कराया गया. यह दुर्घटना मंगलवार शाम 7:00 बजे की है. जानकारी के अनुसार 17 वर्षीय दिपाली हेम्ब्रम नाबालिग लड़की गुवा बाजार से सब्जी खरीद कर घर लालजी हाटिंग जा रही थी. इसे भी पढ़ें : सरकारी">https://lagatar.in/no-utility-certificate-for-40064-schemes-of-government-departments/">सरकारी

विभागों की 40064 योजनाओं का उपयोगिता प्रमाण पत्र ही नहीं
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/Noamundi-ACCident.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इतने में हिरजी हाटिंग में मां मंगला उषा पर्व की पूजा अर्चना कर नुईया गांव निवासी 19 वर्षीय युवक सुजल नायक अपने घर काफी तेज गति से बाइक से जा रहा था. इतने में लालजी हाटिंग पहुंचने पर गुवा बाजार से सब्जी खरीद लौट रही नाबालिग लड़की दिपाली हेंब्रम को टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर गए. इस दुर्घटना में नाबालिग लड़की की कमर पर गंभीर चोट लगी है. वहीं बाइक चालक को सिर एवं चेहरा तथा पांव में काफी चोट लगी है. उसके सिर से काफी खून बह रहा था. इसे भी पढ़ें : ताइवान">https://lagatar.in/powerful-earthquake-hits-taiwan-skyscraper-tilts-tsunami-alert-in-japan-philippines/">ताइवान

में आया शक्तिशाली भूकंप, गगनचुंबी इमारत झुकी, जापान-फिलीपींस में सुनामी का अलर्ट

रेंजर परमानन्द ने गुवा वन क्षेत्र पदाधिकारी का पदभार ग्रहण किया

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/Gua-Renger.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : गुवा रेंज,वन विभाग में गुवा वन क्षेत्र पदाधिकारी के रूप में-नए रेंजर परमानन्द रजक ने पदभार ग्रहण किया. झारखंड के धनबाद जिले से पदोन्नति के उपरांत रेंजर परमानन्द रजक की पदस्थापन स्थानांतरित कर गुवा क्षेत्र में किया गया है.विगत वर्षों से वन क्षेत्र का अनुभव रखने वाले बहुमुखी प्रतिभा के धनी नव नियुक्त रेंजर परमानन्द रजक गुवा आने के पूर्व रामगढ़, बोकारो जिला के बेरमो,तेनुघाट, गोमिया के अतिरिक्त बिहार राज्य के सहरसा बेगूसराय एवं सिवान में भी वन क्षेत्र पदाधिकारी के रूप में कार्यरत रह चुके है. बिहार के मुंगेर के रहने वाले रेंजर परमानन्द रजक ने साक्षात्कार में बताया कि उनका यह प्रयास रहेगा कि सारंडा वन क्षेत्र में अमन चैन व शांति बनी रहे. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-iti-college-building-built-10-years-ago-studies-have-not-started-yet/">हजारीबाग

: 10 साल पहले बनकर तैयार हो गया था ITI कॉलेज भवन, अबतक नहीं शुरू हुई पढ़ाई
साथ ही साथ अवैध रूप से वनों को हानि पहुंचाने वाले लोगों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी.पेड़ पौधों से असीम लगाव रखने वाले रेंजर परमानन्द रजक का मानना है कि वनों की रक्षा संयुक्त रूप से सभी लोगों को अधिकार है. उन्होंने कहा कि वन एवं पर्यावरण को सुंदर बनाने हेतु वृक्षों की कटाई के साथ-साथ भूमि के खनन पर भी रोक लगनी चाहिए. खनन व पेडों को काटना एक कानूनी अपराध है जिसे हर व्यक्ति को समझना एवं इस पर अमल करना चाहिए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही