Search

 
 
 

नोवामुंडी : ब्रेन ट्यूमर से ग्रसित छह वर्षीय बच्चे की सांसद गीता ने की मदद

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : छोटानागरा थाना अंतर्गत बाईहातु गांव के रहने वाले अत्यंत गरीब ग्रामीण टुकूई जातरमा पत्नी मानी जतरमा के 6 वर्षीय बेटी काफी दिनों से हाथ पांव टेढ़ा-मेढ़ा कर रही थी. उसकी मां ने समझा कि उसे मिर्गी की बीमारी है. तुरंत अपनी बच्ची को लेकर नोवामुंडी भाग एक जिला परिषद सदस्य देवकी कुमारी से इलाज के लिए मदद की गुहार लगाई. जिप सदस्य देवकी कुमारी ने अपने पेड में नि:शुल्क सीएसआर के तहत इलाज के लिए गुवा सेल अस्पताल में भर्ती कराया. वहां चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉक्टर अशोक कुमार अमन ने पूरी जांच कर प्राथमिक उपचार कर बेहतर चिकित्सा के लिए और सिटी स्कैन के लिए राउरकेला अस्पताल भेज दिया. वहां के डॉक्टरों ने उसकी सिटी स्कैन कर ब्रेन ट्यूमर होने की बात कही. इसे भी पढ़ें : Asian">https://lagatar.in/asian-games-amazing-performance-of-indian-women-shooters-won-fourth-gold-medal/">Asian

Games : भारतीय महिला शूटर्स का कमाल, दिलाया चौथा गोल्ड मेडल
डॉक्टर ने यह भी कहा कि यहां ब्रेन ट्यूमर का ऑपरेशन नहीं किया जाता है. इसके ऑपरेशन के लिए बच्ची को बाहर लेकर जाना होगा. तब बच्ची के माता-पिता ने उसे फिर से चार दिन पूर्व गुवा सेल अस्पताल ले आए. इसकी सूचना जिप सदस्य देवकी कुमारी को मिलते ही बच्ची के ऑपरेशन के लिए सांसद गीता कोड़ा से पहल की गई. सांसद गीता कोड़ा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 26 सितंबर मंगलवार को टाटा स्टील नोवामुंडी के सीजीएम अतुल भटनागर से फोन पर संपर्क कर बच्ची के ऑपरेशन को लेकर वार्ता की गई. और सांसद गीता कोड़ा तथा टाटा स्टील की मदद से मंगलवार को नोवामुंडी टिस्को अस्पताल में बच्ची को भर्ती कराया गया. वहां से उसके ब्रेन ट्यूमर के ऑपरेशन के लिए जमशेदपुर टीएमएस भेजा जाएगा. बच्ची के माता-पिता की आर्थिक स्थिति अत्यंत ही काफी खराब है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही