Search

 
 
 

नोवामुंडी : मौसीबाड़ी में हुआ नंदीघोष रथ भंगिनी कार्यक्रम

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : आषाढ़ शुक्ल पक्ष षष्ठी को गुवा जगन्नाथ मंदिर परिसर में नंदीघोष रथ भंगिनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा पालकीनुमा रथ में माता लक्ष्मी को सवार कर विवेक नगर स्थित मौसीबाड़ी तक ले जाया गया. जहां मान्यताओं के अनुसार भगवान जगन्नाथ के श्री मंदिर नहीं लौटने पर महालक्ष्मी द्वारा क्रोधवश भगवान जगन्नाथ जी के नंदीघोष रथ को तोड़ने की रस्म निभाई गई. स्थानीय भजन मंडली द्वारा भजन संध्या का कार्यक्रम चलता रहा. भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं देवी सुभद्रा को कल्कि अवतार में पोड़ो पीठा का भोग लगाया गया. मौके पर दिव्य सिंह पंडा, जितेंद्र पंडा, रमेश चटर्जी, राम नारायण सिंह, अंकित, दयानिधि दलाई व अन्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/golden-opportunity-for-the-youth-of-jharkhand-to-become-agniveer/">झारखंड

: अग्निवीर बनने का सुनहरा अवसर, 1-9 जुलाई तक मोरहाबादी मैदान में भर्ती रैली
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही