Search

 
 
 

नोवामुंडी : सावन के सातवें सोमवारी पर शिवालयों में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : सावन के सातवें सोमवारी व नाग पंचमी पर गुवा के तीनों शिवालयों में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया. हालांकि सातवें सोमवारी पर नाग पंचमी रहने के कारण यह सोमवार बहुत ही शुभ माना जा रहा है. इस शुभ दिन पर गुवा के तीनों शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. सबसे ज्यादा भीड़ गुवा कुसुम घाट स्थित शिवालय में जुटे. शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए गुवा प्रशासन ने तीनों शिवालयों में पुलिस बल तैनात किया था, ताकि श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक करने में कोई परेशानी ना हो. गुवा के तीनों शिवालय कुसुम घाट, योग नगर तथा स्टेशन कॉलोनी स्थित शिवालय में लोगों ने लाइन लगाकर जलाभिषेक किया. वहीं योग नगर स्थित शिवालय में मंदिर कमेटी की ओर से खीर एवं खिचड़ी का वितरण किया गया. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-tribute-ceremony-organized-on-ranjit-singhs-fifth-death-anniversary/">धनबाद

: रंजीत सिंह की पांचवी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही