Search

 
 
 

नोवामुंडी : पुण्यतिथि पर याद किए गए पार्श्वगायक मोहम्मद रफी

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : गुवा नानक नगर में सोमवार को हिन्दी सीने जगत के महानतम पार्श्वगायक मोहम्मद रफी को उनके 43वें पुण्यतिथि पर स्थानीय कलाकारों ने श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान स्थानीय गायक हरजीवन कच्छप ने मोहम्मद रफी के जीवन से संबंधित अनछुए पलों को याद करते हुए कई भूले बिसरे नगमों को गुनगुना कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा कि 31 जुलाई 1980 को मरहूम रफी साहब ने दुनिया को अलविदा कह दिया था, मगर उनकी अमर आवाज युगों-युगों तक लोगों के दिलों में राज करती रहेगी. मोहम्मद रफी तू बहुत याद आया, दिल का सुना साज आदि गीतों ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरी. कलाकारों में अरुण वर्मा, भानुचंद्र दास, श्वेता कच्छप, संतोष बेहेरा, कुमार सोनू एवं मोना ने एक से बढ़कर एक नगमें प्रस्तुत किए. जिनमें हम तुमसे जुदा होके, तेरी गलियों में ना रखेंगे कदम, आया रे खिलौना वाला आदि गीत शामिल थे. मौके पर बेनूधर पान, राजश्री, सुशांत एंव अन्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-on-sawan-monday-the-kanwariyas-performed-jalabhishek-in-the-chitreshwar-shiva-temple/">बहरागोड़ा

: सावन सोमवारी पर चित्रेश्वर शिव मंदिर में कांवरियों ने किया जलाभिषेक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही