Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : पंचमुखी मुखी हनुमान मंदिर कमिटी की बैठक सोमवार को आयोजित हुई. बैठक में निर्णय लिया गया की महावीर जयंती पर कमिटी के सदस्यों और ग्रामीणों को अयोध्या धाम की यात्रा कराई जाएगी. इच्छुक भक्तगणों को अपना नामांकन पंचमुखी हनुमान मंदिर कमेटी के सदस्य जग्गू के मोबाइल नंबर ( +91 62040 35291), सुदीप ( 72600 87143) एवं कमिटी के अध्यक्ष समीर पाठक ( 9931301012) के पास करानी होगी. कमिटी की ओर से आयोजित यह पहली अयोध्या यात्रा है. अयोध्या यात्रा रेल के माध्यम से भक्तों को करवाई जाएगी. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-dhibri-which-has-been-lighting-up-houses-for-centuries-has-become-an-object-of-beauty/">चाईबासा
: सदियों से घरों को उजाला करने वाला ढिबरी बना शोभा की वस्तु यात्रा में चार दिन लगेगा. भक्तों को बनारस में गंगा आरती में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा. नामांकन की अंतिम तिथि पांच अप्रैल है. यात्रा 7 अप्रैल से आरम्भ होगी. पंचमुखी हनुमान मंदिर के कारो नदी घाट से भक्त जल लेकर निकलेंगे. पूजा के बाद श्री राम लला के चरणों पर पंचमुखी हनुमान जी के सन्देश के तौर पर जल चढ़ाया जायेगा. उसके बाद गुवा में पंचमुखी हनुमान मंदिर का निर्माण कार्य आरम्भ होगा. मौके पर पंचमुखी हनुमान मंदिर कमेटी के अध्यक्ष समीर पाठक सहित कमेटी के अन्य सदस्यगण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-due-to-the-dilapidated-nh-32-there-is-a-lot-of-grit-cartoons-are-being-made/">चांडिल
: बदहाल एनएच 32 के कारण जमकर हो रही किरकिरी, बनाए जा रहे कार्टून [wpse_comments_template]
नोवामुंडी : महावीर जयंती पर राम भक्तों को अयोध्या धाम की कराई जाएगी यात्रा

Leave a Comment