Search

 
 
 

नोवामुंडी : दो एएसआई को मिली पदोन्नति, गुवा थाना प्रभारी ने किया सम्मानित

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : बुधवार देर शाम को गुवा थाना में एएसआई की पदोन्नति पर थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव ने विनोद कुमार व रविंद्र सिंह को गुवा थाना में एक समारोह का आयोजन कर सम्मानित किया. सम्मान समारोह के आयोजन पर थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव ने कहा कि बहुत ही हर्ष की बात है कि गुवा थाना में पदस्थापित एएसआई से एसआई में पदोन्नति मिली है. इसे भी पढ़ें :हजारीबाग">https://lagatar.in/thieves-high-in-hazaribagh-attempt-to-steal-in-grocery-store/">हजारीबाग

में चोरों के हौसले बुलंद, किराना दुकान में चोरी का प्रयास

उपहार भी दिया गया

पदोन्नति दोनों पदस्थापित एएसआई की कार्यशैली को देखते हुए पुलिस मुख्यालय के द्वारा की गई है. एसआई विनोद कुमार का पाकुड़ जिला बल में एवं रविन्द्र सिंह को बोकारो जिला बल में पदस्थापित किया गया है. एसआई बनने पर दोनों को भावभीनी विदाई दी गई. दोनों के एसआई बनने पर उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए उपहार भी दिया गया. मौके पर गुवा थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव, एसआई धनंजय कुमार सिंह सहित पुलिस के जवान मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-empty-cash-van-hit-a-parked-bike-bike-rider-injured/">चाकुलिया

: खाली कैश वैन ने खड़ी बाइक को टक्कर मारा, बाइक सवार जख्मी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही