Search

 
 
 

हजारीबाग में चोरों के हौसले बुलंद, किराना दुकान में चोरी का प्रयास

 
Hazaribagh : हजारीबाग के मेन रोड से सटे घनी आबादी वाले इलाके ओकनी-राजा बंगला रोड स्थित किराना दुकान में चोरी का प्रयास किया गया. किराना दुकान के संचालक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि घटना गुरुवार की अहले सुबह तीन बजे की है. कुछ लोग उनकी दुकान का ताला तोड़ रहे थे, तभी उसी रोड में एक दुकान के संचालक सुमित की नींद खुल गई. उन्होंने जैसे ही बाहर निकल कर शोर मचाना शुरू किया, तो चोरी करने का प्रयास कर रहे लोग वहां से फरार हो गए. संचालक ने बताया कि दुकान का ताला क्षतिग्रस्त हुआ. यह क्षेत्र लोहसिंगना थाना के अंतर्गत आता है. पिछले कुछ माह से इस क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं. दो मेडिकल दुकानों में भी पहले चोरी हो चुकी है. इसे भी पढ़ें: बिहार">https://lagatar.in/lightning-havoc-in-bihar-25-people-died-in-different-districts-cm-announced-four-compensation/">बिहार

में वज्रपात का कहर : अलग-अलग जिलों में 25 लोगों की मौत, सीएम ने मुआवजे का किया ऐलान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही