Search

 
 
 

नोवामुंडी : मेरी माटी मेरा देश के तहत जनप्रतिनिधियों व महिलाओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को जनप्रतिनिधियों, जेएसएलपीएस समूह की महिलाओं ने तिरंगा यात्रा निकाली. तिरंगा रैली गुवा पश्चिमी पंचायत, कच्छीधौड़ा, विवेक नगर, रेलवे मार्केट, रामनगर, गुवा बाजार से होते हुए रामनगर दुर्गा मंडप में आकर समाप्त हुई. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chakulia-14-couples-performed-collective-rudrabhishek-in-narayan-thakurbari-temple/">चाईबासा

: हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई स्कूटी रैली

सभी ने शपथ ग्रहण किया

[caption id="attachment_730270" align="alignnone" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/14rc_m_20_14082023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> शपथ लेती महिलाएं.[/caption] इस दौरान सभी महिलाओं ने मेरी माटी मेरा देश के प्रति शपथ ग्रहण किया. रैली के दौरान विभिन्न देशभक्ति के नारे व शहीद वीर पुरुषों के नारों से पूरा गुवा गूंज उठा. रैली का नेतृत्व नोवामुंडी भाग एक जिला परिषद सदस्य देवकी कुमारी, पश्चिमी पंचायत मुखिया पद्मिनी लागुरी, पूर्वी पंचायत मुखिया चांदमनी लागुरीजेएसएलपीएस के जेंडर गीता देवी ने किया. इस दौरान हर घर तिरंगा अभियान को लेकर करीब 1000 तिरंगा झंडा का वितरण किया गया. मौके पर रोजगार सेवक कृतिधर महतो, जिप सदस्य देवकी कुमारी, पश्चिमी पंचायत मुखिया पद्मिनी लागुरी, पूर्वी पंचायत मुखिया चांदमनी लागुरी, जेएसएलपीएस की जेंडर गीता देवी, ममता देवी, अनुराधा राव, रेनू चौधरी सहित विभिन्न समूह की महिलाएं मौजूद थी. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-scooty-rally-organized-under-tricolor-campaign-in-every-house/">चाईबासा

: हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई स्कूटी रैली
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही