Search

 
 
 

नोवामुंडी : टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल में विजय दिवस पर याद किये गये वीर शहीद

 
Noamundi (sandip kumar Prasad) : स्थानीय टाटा डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल नोवामुण्डी में मंगलवार को विशेष प्रार्थना सभा में कारगिल के वीर सपूतों को याद किया गया. इस अवसर पर शहीदों के तस्वीरों पर विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएँ तथा शिक्षकेतर कर्मचारियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया. विद्यालय के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने वीर सपूतों को श्रद्धांजलि स्वरूप एक राष्ट्रभक्ति गीत प्रस्तुत कर सभी की आंखें नम कर दी.
इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-kargil-vijay-diwas-celebrated-in-surajmal-jain-dav-public-school/">चाईबासा

: सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल में मना कारगिल विजय दिवस

भारतीय सेना का प्रदर्शन और पराक्रम हमेशा याद रखा जाएगा

विद्यालय के प्राचार्य प्रशांत कुमार भुइयां ने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि कारगिल में भारतीय सेना द्वारा प्रदर्शित वीरता और पराक्रम को हमेशा याद रखा जाएगा. हम सभी इनके ऋणी हैं और आजीवन ऋणी रहेंगे. भारतीय सेना कैप्टन विक्रम बत्रा, कैप्टन हनीफुद्दीन, लेफ्टिनेंट मनोज पाण्डेय जैसे अनेक सपूतों को कैसे भुला सकते हैं. 26 जुलाई 1999 को कारगिल के त्रास क्षेत्र में 15000 फीट की ऊंचाई पर स्थित टाइगर हिल पर हमारे वीर सपूतों ने तिरंगा लहरा कर कब्जा जमाया था, जिसे विजय दिवस के रूप में हम हर वर्ष 26 जुलाई को मनाते हैं.

हमारे सैनिक रियल लाइफ के हीरो : शिक्षक

अंग्रेजी शिक्षक मानस रंजन मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे देशभक्त दिन-रात हमारी सीमाओं की सुरक्षा में लगे रहते हैं. हमारे सैनिक रियल लाइफ के हीरों हैं. ये दिन-रात जगतें हैं तभी हम अपने घरों में सुख-चैन की नींद सोते हैं. दसवीं कक्षा की छात्रा मीनाक्षी लाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए. इस अवसर पर सभी बच्चों ने संकल्प लिया कि देश की खातिर हम भी कुर्बानी देने के लिए तैयार हैं. मौके पर सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, शिक्षकेतर कर्मचारीगण तथा सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही