Search

 
 
 

नोवामुंडी : बड़ाजामदा के आदर्श मध्य विद्यालय में हुआ विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : आदर्श मध्य विद्यालय बड़ाजामदा की ओर से रविवार को एक्स्ट्रा एक्टिविटीज क्लास के तहत छात्र-छात्राओं को विभिन्न तरह के प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ. इनमें क्विज, डांस, नाटक, चित्रकला, भाषण, खेलकूद, संस्कृति कार्यक्रम, फैशन कई अन्य गतिविधियों शामिल थी. इनमें स्कूल के कई बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने हुनर को निखारा. कार्यक्रम का उद्घाटन आदर्श मध्य विद्यालय के प्राचार्य राजकुमार श्रीवास्तव ने किया. इन गतिविधियों में सबसे ज्यादा शिक्षक शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राओं ने "फैशन से भली संस्कृति" नाटक को पसंद किया. इसे भी पढ़ें : गालूडीह">https://lagatar.in/galudih-truck-crushed-a-bike-rider-could-have-saved-his-life-if-he-had-worn-a-helmet/">गालूडीह

: ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचला, हेलमेट पहना होता तो बच सकती थी जान 
[caption id="attachment_367806" align="aligncenter" width="518"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/novamundi-school-2.jpeg"

alt="" width="518" height="345" /> उपस्थित बच्चें तथा शिक्षक शिक्षिकाएं[/caption]

हमें आशीर्वाद बड़ी से बड़ी कामयाबी दिलाती है : प्राचार्य

इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य राजकुमार श्रीवास्तव ने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए इस तरह के कार्यक्रम बेहद ही जरूरी है. इधर, नुक्कड़ नाटक के निर्देशक रंजन साहू ने बताया कि यह नाटक फैशन, संस्कृति एवं मोबाइल व दहेज प्रथा के ऊपर संबंधित था. नाटक के माध्यम से समाज को यह संदेश दिया गया कि हमें अपने बड़ों का आदर करना चाहिए. घर के सभी बड़ों का चरण स्पर्श करना चाहिए. क्योंकि फैशन के आगे संस्कृति हमेशा से ही भारी रही है और भारी रहेगी. हमें अपने घर के आस-पास बड़े बुजुर्गों का आदर करना चाहिए क्योंकि हमें आशीर्वाद बड़ी से बड़ी कामयाबी दिलाती है. इसलिए कहा गया है कि हम बदलेंगे तो समाज बदलेगा समाज बदलेगा तो देश बदलेगा. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-people-upset-due-to-dumping-of-dead-animals-near-kudlibari-crematorium/">चक्रधरपुर

: कुदलीबाड़ी श्मशान घाट के पास मृत पशुओं को फेंके जाने से लोग परेशान

कलाकार के रूप में इन लोगों की रही महत्वपूर्ण भूमिका

इस नाटक में कलाकार के रूप में भूमिका सिंह, विनीता हैरेंज, रागिनी कुमारी, निधि कुमारी, रंजीता कुमारी,रोशनी दास, सरोज तिरिया, लक्ष्मी कुमारी, सीखा कुमारी, अमित कुमार, नैतिक ठाकुर, नैतिक तांती ने अपना मुख्य भूमिका निभाई. कार्यक्रम को सफल बनाने में आदर्श मध्य विद्यालय बड़ाजामदा के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं में राकेश श्रीवास्तव, विकास गुप्ता, राकेश पाठक, महेंद्र लोहरा,आसिफ खान, प्रीति हेंब्रोम, सिंपी सिंह, निभा कुमारी, रितु श्रीवास्तव, आरती कुमारी एवं छात्र छात्राएं मूल रूप से उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही