Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : वन भूमि पर बनाई जा रही सड़क का निर्माण कार्य ग्रामीणों ने रोका, जताया विरोध

Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : बड़ाजामदा रकालसाई के ग्रामीणों ने वन विभाग की जमीन पर ग्राम सभा किए बिना व वन विभाग से एनओसी लिये बगैर सड़क निर्माण कराए जाने का विरोध किया है. शुक्रवार को ग्रामीणों ने सड़क के निर्माण कार्य रुकवा दिया जिसके बाद से यहां कार्य पूरी तरह से बंद पड़ा है. ग्रामीणों की शिकायत पर पहुंची वन विभाग की टीम ने सड़क निर्माण में लगे जेसीबी मशीन को जब्त कर लिया. परंतु पैरवी के के बाद जब्त जेसीबी को छोड़ दिया गया. ग्रामीणों ने बताया कि दिरीबुरु पंचायत के रकालसाई गांव के निकट सैकड़ों एकड़ वन भूमि है. उसी जमीन से सटकर उड़ीसा सीमा क्षेत्र में भुवनेश्वर ओडिशा के ब्राह्मणी रिवर पिलेट्स लिमिटेड (बीआरपीएल) कंपनी की फाइन्स की स्टॉकिंग यार्ड है. रकालसाई के एक नम्बर वार्ड में बड़ाजामदा बरायबुरु मुख्य सड़क से करीब दो सौ मीटर पहुंच पथ का निर्माण बीआरपीएल कंपनी द्वारा किया जा रहा था. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-the-shopkeepers-of-kiriburu-and-meghahatuburu-are-upset-due-to-the-indifference-of-the-customers-on-the-day-of-dhanteras/">किरीबुरू

: धनतेरस के दिन ग्राहकों की बेरुखी से किरीबुरू व मेघाहातुबुरु के दुकानदार परेशान

बीआरपीएल कंपनी को लाभ पहुंचाने का हो रहा प्रयास : मंगल सिंह

वन समिति अध्यक्ष विजय बोदरा ने बताया कि वन भूमि में पथ निर्माण कराने की सूचना किसी को नहीं दीं गई. यहां तक की वन विभाग से भी किसी तरह की कोई अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं ली गई. वन भूमि में पथ निर्माण के पहले ग्राम सभा से अनुमति लेना चाहिए था. ग्रामीणों के निवेदन पर पहुंचे पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा ने बताया कि सरकार वन भूमि को बचाकर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के दिशा में काम कर रही है. वहीं योजना कार्य की जिम्मेवारी लिये कार्यकारी एजेंसी एनआरईपी विभाग के कार्यपालक अभियंता ने सारे नियम कानून को ताक पर रखकर पड़ोसी राज्य के बीआरपीएल कंपनी को लाभ पहुंचाने के लिये वन भूमि को अधिग्रहण करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. जबकि इस पथ से झारखंड क्षेत्र की जनता का आना जाना भी नहीं है. इसे भी पढ़ें :  चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-rangoli-and-diya-decoration-competition-organized-in-girls-high-school/">चक्रधरपुर

: बालिका उच्च विद्यालय में रंगोली व दिया सजाओ प्रतियोगिता आयोजित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही