Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : ठाकुरा गांव के मुंडा टोला में जल मीनार खराब

Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : नोवामुंडी प्रखंड के दिरीबुरु पंचायत अंतर्गत ठाकुरा गांव के बीच टोला में राजकीय प्राथमिक विद्यालय के बगल में बना सोलर जल मीनार खराब है. इसके कारण ग्रामीणों को अब कारो नदी के तट पर चुआं बनाकर पीने का पानी लाना पड़ रहा है. ज्ञात हो कि ठाकुरा गांव के बीच टोला में 250 परिवार रहते हैं. इस बीच टोला में मात्र एक ही जल मीनार बनाया गया है, जिससे ग्रामीणों की प्यास बुझती है. कुछ माह पूर्व इस प्रचंड गर्मी में सोलर जल मीनार के खराब हो जाने से ग्रामीणों को पीने का पानी के लाले पड़ गए हैं. ग्रामीण महिलाएं पीने का पानी लाने के लिए एक किलोमीटर दूर कारो नदी के तट पर जाती हैं. वहां चुआं बनाकर पानी ला रही हैं. बीच टोला में खराब हुए जल मीनार की लिखित शिकायत ठाकुरा गांव के मुंडा दामु चाम्पिया ने मार्च में नोवामुंडी प्रखंड विकास पदाधिकारी अनुज बांदो से की है. उसके बावजूद अभी तक जल मीनार खराब पड़ा है. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-on-neet-exam-7-revise-important-chapters-avoid-reading-new-ones-sanjay-anand/">धनबाद

: नीट परीक्षा 7 को, महत्वपूर्ण चैप्टर्स को दोहराएं, नया पढ़ने से बचें- संजय आनंद
इससे वहां के रहने वाले 250 परिवारों को पीने का पानी लाने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसी संदर्भ में मंगलवार को ग्रामीणों ने बैठक कर पीएचईडी विभाग के विरोध में मोर्चा खोला और कहा कि ठाकुरा गांव के बीच टोला में खराब जल मीनार की मरम्मति को लेकर आंदोलन किया जाएगा. इस दौरान बैठक में मुख्य रूप से ठाकुरा गांव के मुंडा दामु चाम्पिया, वार्ड सदस्य राजेश चाम्पिया, मदन चाम्पिया, बबलू चाम्पिया, प्रशांत चाम्पिया,विरेनवती चाम्पिया, सोमवारी चाम्पिया, सीता चाम्पिया, गीता चाम्पिया, जानो चाम्पिया, सावित्री चाम्पिया, बिरजू चाम्पिया सहित अन्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही