Search

 
 
 

नोवामुंडी : सांसद गीता कोड़ा के प्रयास से कारो कुंज में सड़क निर्माण कार्य शुरू

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : गुवा पूर्वी पंचायत अंतर्गत कारोकुंज के मुख्य सड़क से लेकर मैदान तक जाने वाली सड़क का निर्माण कार्य पंचायत समिति सदस्य भादो टोप्पो द्वारा नारियल फोड़ कर शुरू किया गया. ज्ञात हो इस सड़क की मांग गुवा के कारोकुंज निवासी ने सांसद गीता कोड़ा से की थी. ग्रामीणों की मांग को देखते हुए सांसद गीता कोड़ा के प्रयास से डीएमएफटी के तहत निर्माण कराया जा रहा है. इस कार्य के लिए कारोकुंज एक के निवासियों ने सांसद गीता कोड़ा एवं पंचायत समिति सदस्य भादो टोप्पो का आभार प्रकट किया है. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-a-group-of-jain-sadhvis-reached-ghatshila-after-trekking-from-assam/">घाटशिला

: असम से पदयात्रा कर घाटशिला पहुंचा जैन साध्वियों का दल
इस संदर्भ में पंचायत समिति सदस्य भादो टोप्पो ने बताया कि यहां सड़क नहीं रहने के कारण आए दिन लोगों को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. ग्रामीणों ने इस सड़क निर्माण कराने को लेकर सांसद गीता कोड़ा से गुहार लगाई थी. इस मौके पर दुचा टोप्पो, विजय बुकरु, रामचंद्र दास, मंगल लकड़ा, अजय दास, रवि दास, ज्वाला शाहनी, बब्लू मिश्रा, रवि गोप, भरत पूर्ति, पूर्णचंद्र राणा सहित अन्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही