Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : बेहोशी की हालत में मिली महिला, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : नोवामुंडी थाना अंतर्गत नोवामुंडी से जगन्नाथपुर जाने वाली सड़क पर स्थित कुटिंता पुलिया के समीप गुरुवार शाम 4 बजे बेहोशी की हालत में एक 35 वर्षीय महिला को पुलिस ने बरामद किया है. स्थानीय लोगों ने महिला को सड़क पर लावारिश हालत में देखा और इसकी सूचना नोवामुंडी थाना प्रभारी अंकिता सिंह को दी. थाना प्रभारी अंकिता सिंह ने घटनास्थल पहुंचकर महिला को नोवामुंडी टिस्को अस्पताल भिजवाया. यहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए दुसरे अस्पताल भेज दिया. इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. महिला अपना नाम पता भी नहीं बता पा रही है. फिलहाल उसके परिजनों का पता लगाया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-saranda-development-committee-postponed-the-movement-after-talks-with-the-bird-management/">किरीबुरू

: सारंडा विकास समिति ने चिड़िया प्रबंधन से वार्ता के बाद आंदोलन किया स्थगित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही