Search

 
 
 

नोवामुंडी : भटक कर बच्चे के साथ महिला पहुंची गांवगुटू

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : बड़ाजामदा थाना क्षेत्र के बड़ाजामदा पंचायत अंतर्गत गांवगुटू गांव में एक अज्ञात महिला अपने तीन वर्षीय लड़के के साथ भटक कर पहुंच गई. गांव के लोगों ने उसे देख तुरंत ही इसकी सूचना बड़ाजामदा थाने को दी. इसके बाद बड़ाजामदा पुलिस अज्ञात महिला को अपने साथ थाने ले आई. इसकी सूचना नोवामुंडी स्थित गरिमा केंद्र की महिलाओं को दी. इस दौरान गरिमा केंद्र की दो महिलाएं पारा लीगल जेएसएलपीएस के सावित्री नायक एवं शिला हांसदा गरिमा सखी की मदद से उसे नोवामुंडी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. इसे भी पढ़ें :चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-group-of-kanwariyas-left-for-jalabhishek-in-mahadevshal-dham/">चक्रधरपुर

: महादेवशाल धाम में जलाभिषेक के लिए कांवरियों का जत्था रवाना

महिला से की गई पूछताछ

इस दौरान अज्ञात महिला से पूछताछ की गई परंतु वह ठीक से हिंदी नहीं बोल पा रही है. उसने अपना नाम रेखा शर्मा बताया और अपना गांव दुमका के कांड़ासाह बता रही है. बताया जा रहा है कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है. वहीं गरिमा केंद्र की सखी तथा पारा लीगल दीदी थाने की मदद से उसके घर का पता लगा रही है. ताकि उसके परिजनों का पता चल सके और उन्हें सौंपा जा सके. जेंडर सीआरपी लवली दीदी अस्पताल में उस महिला के साथ है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-broker-arrested-with-train-ticket-worth-52-thousand-in-parsudih/">जमशेदपुर

: परसुडीह में 52 हजार मुल्य के रेल टिकट के साथ दलाल गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही