Search

 
 
 

नोवामुंडी : स्कूलों में शत-प्रतिशत नामांकन के लिए महिलाओं ने डोर-टू-डोर किया सर्वे

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : शुक्रवार को जेंडर सीआरपी (क्लस्टर रिसोर्स पर्सन) की गीता देवी एवं ममता देवी ने गुवा के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में डोर-टू-डोर सर्वे कर शत-प्रतिशत स्कूलों में नामांकन के लिए बच्चों एवं उनके अभिभावकों को जागरूक किया. उन्होंने अभिभावकों से कहा कि बच्चों को जरूर स्कूल भेजें. बच्चे स्कूल में पढ़ेंगे तभी बच्चे आगे बढ़ेंगे. इसे भी पढ़ें :  LG">https://lagatar.in/lg-manoj-sinha-flagged-off-the-first-batch-of-amarnath-pilgrims-from-jammu-after-offering-prayers/">LG

मनोज सिन्हा ने पूजा-अर्चना के बाद अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था जम्मू से रवाना किया
इसके साथ ही कुपोषण पीड़ित बच्चों को मिलने वाले सरकारी लाभों की जानकारी दी गई और वैसे बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र जाकर सलाह लेने की बात कही गई. उन्होंने बच्चों के अभिभावकों से कहा कि बच्चों को शिक्षित करें. साथ ही अपने आसपास के क्षेत्रों में अभिभावकों एवं बच्चों को जागरूक कर उन्हें भी स्कूलों में नामांकन के लिए भेजें. बच्चों से बाल श्रम ना कराएं, अंधविश्वास से दूर रहें, गांव में बीमारी से ग्रसित ग्रामीण बगल के स्वास्थ्य केंद्र में अपना इलाज कराएं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही