Search

 
 
 

नोवामुंडी : हर घर तिरंगा अभियान को लेकर महिलाओं ने निकाली जागरूकता रैली

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : गुआ पूर्वी पंचायत तथा पश्चिमी पंचायत के प्रतिनिधियों, जेएसएलपीएस, महिला समूहों के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को हर घर तिरंगा अभियान को लेकर जागरुकता रैली निकाली गई. रैली गुआ के स्टेशन कॉलोनी, कच्छी धौड़ा, कल्याण नगर, विवेक नगर, रेलवे मार्केट, रामनगर, गुआ बाजार समेत कई क्षेत्रों में हर घर तिरंगा अभियान’ को लेकर जागरुकता रैली निकाली गई. महिलाओं ने लोगों से घर-घर जाकर आजादी के अमृत महोत्सव और स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने-अपने घरों में तिरंगा ध्वज लगाने की अपील की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-laptop-stolen-from-teachers-house-in-refugee-colony/">जमशेदपुर:

रिफ्यूजी कॉलोनी में शिक्षक के घर से लैपटॉप की चोरी

रैली के दौरान लगाए देश भक्ति के नारे

इस अभियान में शामिल महिलाओं में भारी उत्साह और जोश देखने को मिला. महिलाओं ने बताया की हम सब का एक ही लक्ष्य है कि गुआ पूर्वी पंचायत तथा पश्चिमी पंचायत के तमाम घरों में तिरंगा फहरे और देशभक्ति का जज्बा लोगों के दिलों में कूट-कूट कर भरे. इस दौरान देशभक्ति के नारे भी लगाए गए. रैली में शामिल महिलाओं में रेनू सिंह, गीता देवी, लता कर्मकार, संजू देवी, मुखिया चांदमनी लागुरी, मुखिया पद्मिनी लागुरी, शोभा गोप सहित काफी संख्या में विभिन्न समूह की महिलाएं मौजूद थीं.
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही