Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोएडा : सिलेंडर फटने से झुग्गी में लगी आग, 2 बच्चे जिंदा जले, 4 झुलसे

Noida : नोएडा के सेक्टर 8 के जे. जे कॉलोनी में दर्दनाक हादसा हो गया. घरेलू गैस सिलेंडर फटने से झुग्गी झोपड़ी में आग लग गयी. झोपड़ीमें आग लगने से एक नवजात समेत 2 बच्चे जिंदा जल गये. वहीं 4 लोग बुरी तरह झुलस गये हैं. सभी को बेहतर इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया. मरने वालों में एक 12 वर्षीय का किशोर और एक 12 दिन की बच्ची की मौत हो गयी. लीकेज की वजह गैस सिलेंडर फट गया और झोपड़ी में आग लग गयी. (पढ़ें, लोक">https://lagatar.in/lok-adalat-three-benches-of-jharkhand-high-court-executed-138-cases/">लोक

अदालत: झारखंड हाईकोर्ट की तीन बेंचों ने किया 138 मामलों का निष्पादन)

सिलेंडर लीकेज होने से सिलेंडर फटा और झोपड़ी में लगी आग

घटना के संबंध में बताया जाता है कि घरेलू गैस सिलेंडर फटने से झोपड़ी में आग लगी. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि बच्चे झुग्गी से बाहर नहीं निकल पाये, हालांकि अन्य लोग किसी तरह बाहर निकले. लोगों ने आगजनी की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी. सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची और किसी तरह आग पर काबू पाया. आनन-फानन में सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया. जांच के अनुसार, सिंलेडर लीकेज की वजह गैस सिलेंडर फट गया और झोपड़ी में आग लग गयी. वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद नोएडा के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अस्तपाल पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया.

इसे भी पढ़ें : तुर्किये">https://lagatar.in/miracle-amidst-devastation-in-turkey-2-month-old-baby-found-alive-in-debris-after-128-hours/">तुर्किये

में तबाही के बीच चमत्कार, 128 घंटे बाद मलबे में जिंदा मिला 2 माह का बच्चा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही