Search

 
 
 

रांची, गिरिडीह, धनबाद और जमशेदपुर में कल से नामांकन

 
  • सभी पार्टियां पहले ही उतार चुकी है अपने प्रत्याशी
  • तीन वर्तमान सांसद और इतने ही विधायकों की प्रतिष्ठा दांव पर
  • छह मई तक होगा नामांकन, 25 को इन सभी सीटों पर पड़ेगे वोट
Ranchi : झारखंड में सोमवार से चुनावी शोर शहरों में भी पहुंचना शुरू हो जाएगा. यहां के तीसरे चरण (देश का छठा) की चार सीटों रांची, गिरिडीह, धनबाद तथा जमशेदपुर में लोकसभा चुनाव को लेकर सोमवार से नामांकन होगा. सभी दलों ने पहले ही यहां अपने-अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. भारत निर्वाचन आयोग ने इन चार सीटों पर नामांकन की अंतिम तिथि छह मई निर्धारित की है. सात मई को नामांकन पत्रों की जांच होगी तथा नौ मई तक नामांकन वापस लिया जा सकेगा. यहां 25 मई को मतदान होगा. इन चारों सीटों में सभी सामान्य सीटें हैं. इन सीटों पर तीन वर्तमान सांसदों तथा इतने ही विधायकों की प्रतिष्ठा दांव पर होगी.

ये करेंगे नामांकन दाखिल

सांसदों की बात करें तो तीनों सांसद एनडीए के हैं. रांची में संजय सेठ (भाजपा), गिरिडीह में चंद्रप्रकाश चौधरी (आजसू) तथा जमशेदपुर में विद्युत वरण महतो (भाजपा) नामांकन दाखिल करेंगे. इसी तरह, विधायकों में गिरिडीह में मथुरा महतो (झामुमो), धनबाद में ढुल्लू महतो (भाजपा) तथा जमशेदपुर में समीर मोहंती (झामुमो) चुनाव मैदान में होंगे.

कांग्रेस से दो महिला भी होंगी चुनाव मैदान में

वहीं, पहली बार चुनाव लड़ रही दो महिला शक्ति भी रांची और धनबाद में चुनाव मैदान में होंगी. रांची में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय तथा धनबाद में विधायक अनूप कुमार सिंह की पत्नी अनुपमा सिंह नामांकन दाखिल करेंगी. दोनों कांग्रेस के टिकट पर चुनाव मैदान में होंगी.

चतरा, कोडरमा और हजारीबाग में आज से तेजी पकड़ेगा नामांकन

झारखंड में दूसरे चरण (देश का पांचवां) की तीन सीटों चतरा, कोडरमा तथा हजारीबाग में भी सोमवार से नामांकन तेजी पकड़ेगा. शनिवार और रविवार को अवकाश होने के कारण इन सीटों पर नामांकन नहीं हुआ. बता दें कि अभी तक सिर्फ चतरा में दो नामांकन हुआ है. इन सीटों पर नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि तीन मई निर्धारित है.

चमरा लिंडा व कामेश्वर बैठा पर होंगी नजरें

झारखंड में पहले चरण (देश का चौथा) की चार सीटों सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और पलामू में नामांकन प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है. यहां सोमवार को नामांकन वापस लिया जा सकेगा. इसके बाद पता चलेगा कि चारों सीटों में प्रत्येक पर कितने उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे. सभी की निगाहें बागी होकर नामांकन दाखिल करनेवाले विधायक चमरा लिंडा पर भी टिकी होंगी कि वे अपना नामांकन वापस लेते हैं या चुनाव मैदान में बने रहते हैं. झामुमो से टिकट नहीं मिलने पर चमरा ने लोहरदगा में निर्दलीय नामांकन दाखिल किया है. वहीं, राजद से टिकट नहीं मिलने पर पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा ने पलामू में बसपा से पर्चा भरा है. हालांकि बैठा के नामांकन वापस लेने की कोई संभावना नहीं है. इसे भी पढ़ें : रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-huge-fire-broke-out-in-harmu-wholesale-fruit-market-many-fire-brigade-vehicles-on-the-spot/">रांचीः

हरमू थोक फल मंडी में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही