Search

बरकाकाना स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य, ट्रेन रूट में परिवर्तन

Ranchi : पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद  रेल मंडल के अंतर्गत बरकाकाना स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से 4 अगस्त से कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है. ये ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी.

रांची रेल मंडल के इन ट्रेनों में बदलाव

  1. ट्रेन संख्या18613 रांची – चोपन एक्सप्रेस ट्रेन 04 अगस्त, 06 अगस्त, 08 अगस्त, 11 अगस्त ,13 अगस्त ,15 अगस्त,18 अगस्त एवं 20 अगस्त को अपने निर्धारित मार्ग रांची – रामगढ़ कैंट - बरकाकाना – पतरातू – टोरी – गढ़वा रोड के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रांची – लोहरदगा – टोरी – गढ़वा रोड होकर चलेगी.
  2. ट्रेन संख्या18614 चोपन – रांची एक्सप्रेस ट्रेन 05 अगस्त ,07 अगस्त, 10 अगस्त, 12 अगस्त 14 अगस्त, 17 अगस्त एवं 19 अगस्त को अपने निर्धारित मार्ग गढ़वा रोड – टोरी – पतरातू – बरकाकाना – रांची के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गढ़वा रोड – टोरी – लोहरदगा – रांची होकर चलेगी.
  3. ट्रेन संख्या 18009 सांतरागाछी - अजमेर एक्सप्रेस ट्रेन ( वाया मुरी ) 05 अगस्त , 12 अगस्त एवं 19 अगस्त को अपने निर्धारित मार्ग मुरी – रामगढ़ कैंट – बरकाकाना – टोरी – गढ़वा रोड के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मुरी – रांची – लोहरदगा – टोरी – गढ़वा रोड होकर चलेगी.
  4. ट्रेन संख्या 18010 अजमेर - सांतरागाछी एक्सप्रेस ट्रेन ( वाया मुरी ) 07 अगस्त एवं 14 अगस्त को अपने निर्धारित मार्ग गढ़वा रोड – टोरी – बरकाकाना – मुरी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गढ़वा रोड – टोरी – लोहरदगा – रांची – मुरी होकर चलेगी.
इसे भी पढ़ें- झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-nirman-mazdoor-unions-protest-in-front-of-the-assembly/">झारखंड

निर्माण मजदूर यूनियन का विधानसभा के समक्ष धरना- प्रदर्शन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp