Search

 
 
 

ग्लिसरीन नहीं, असली आंसू थे ‘जान-ए-मन’ के सीन में सच में रो पड़े थे सलमान खान, फराह खान का खुलासा

फिल्ममेकर फराह खान ने हाल ही में एक्टर सलमान खान  से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा शेयर  किया है. उन्होंने बताया कि फिल्म  ‘जान-ए-मन’ के एक इमोशनल सीन की शूटिंग के दौरान सलमान खान सच में रो पड़े थे
 

Lagatar desk : फिल्ममेकर फराह खान ने हाल ही में एक्टर सलमान खान  से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा शेयर  किया है. उन्होंने बताया कि फिल्म  ‘जान-ए-मन’ के एक इमोशनल सीन की शूटिंग के दौरान सलमान खान सच में रो पड़े थे और उस सीन में ग्लिसरीन का भी इस्तेमाल नहीं किया गया था.

 

ब्रुकलिन ब्रिज वाले सीन में रो पड़े थे सलमान


साल 2006 में शिरीष कुंदर द्वारा निर्देशित फिल्म ‘जान-ए-मन’ में सलमान खान के साथ प्रीति ज़िंटा और अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में नजर आए थे. फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही, लेकिन इसके गानों को दर्शकों ने खूब पसंद किया.फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में बताया कि फिल्म के गाने सौ दर्द की शूटिंग के दौरान ब्रुकलिन ब्रिज पर फिल्माए गए एक सीन में सलमान सच में रो पड़े थे.

 

उन्होंने कहा,ब्रुकलिन ब्रिज पर जो सलमान रोते नजर आते हैं, वह सच में रोए थे. यह पहली बार था जब मैंने उन्हें अपने दर्द को इतनी गहराई से महसूस करते देखा. हमने उस शॉट को काटा नहीं, बल्कि कैमरा लेकर उनके चारों तरफ घूमते रहे. उस सीन में ग्लिसरीन का इस्तेमाल नहीं हुआ था.

 

 

फिल्म का बजट और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फराह खान ने यह भी बताया कि जब फिल्म रिलीज के बाद सफल नहीं हो पाई तो वह भी भावुक हो गई थीं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘जान-ए-मन’ का बजट लगभग 35 करोड़ रुपये था, जबकि फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 25.12 करोड़ रुपये की कमाई की थी और फ्लॉप साबित हुई थी.फिल्म में अनुपम खेर, सोनी राजदान और अमन वर्मा भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे.

 

बचपन से दोस्त हैं फराह और सलमान


फराह खान ने यह भी बताया कि वह सलमान खान को बचपन से जानती हैं. उन्होंने बताया कि जब सलमान अपनी डेब्यू फिल्म मैंने प्यार किया के स्क्रीन टेस्ट के लिए गए थे, तब वह उनके साथ डांस सिखाने के लिए भी गई थीं. हालांकि, फराह मजाक में कहती हैं कि वह एक घंटे बाद सलमान को वहां छोड़कर चली गई थीं.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही