Lagatar desk : बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. हाल ही में उनका हरियाणा गाना रिलीज ‘टटीरी’ हुआ. जिसके बाद से ही विवाद बढ़ गया. अब इस मामले में हरियाणा राज्य महिला आयोग ने पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. आयोग ने कहा है कि अगर बादशाह जांच में सहयोग नहीं करते हैं तो उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है और जरूरत पड़ने पर उनका पासपोर्ट भी जब्त किया जा सकता है.
आयोग ने बादशाह को पूछताछ के लिए समन भेजा था और उन्हें 13 मार्च को दोपहर 3 बजे तक पानीपत में उपस्थित होने के लिए कहा गया था. लेकिन तय समय तक उनके पेश नहीं होने पर आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश दे दिए.
उन्होंने कहा कि पानीपत और पंचकूला पुलिस तुरंत कार्रवाई करे और जरूरत पड़ने पर बादशाह को गिरफ्तार भी किया जाए. साथ ही जब तक वह आयोग के सामने पेश नहीं होते, तब तक हरियाणा में उनके किसी भी कार्यक्रम या शो की अनुमति नहीं दी जाएगी.
विदेश जाने से रोकने की तैयारी
आयोग की अध्यक्ष ने यह भी कहा कि यदि जांच के दौरान यह खतरा हो कि बादशाह विदेश जाकर मामले से बचने की कोशिश कर सकते हैं, तो पुलिस उनका पासपोर्ट जब्त कर सकती है.दूसरी ओर, बादशाह के वकील आयोग के सामने पेश हुए थे, लेकिन अध्यक्ष ने उनसे मुलाकात करने से इनकार कर दिया. उनका कहना था कि समन सीधे बादशाह को भेजा गया है और उन्हें खुद उपस्थित होकर अपना पक्ष रखना चाहिए.
बादशाह ने बोली थी माफी
बादशाह के वकील ने मीडिया से बातचीत में कहा कि आयोग ने उन्हें एक निश्चित समय दिया था. वहीं बादशाह पहले ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर माफी मांग चुके हैं. उन्होंने कहा था कि उनकी किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था.
शिकायत ग्रामीणों का क्या कहना है
इस मामले में शिकायत करने वाली सविता आर्य ने कहा कि अगर बादशाह तय समय तक आयोग के सामने आ जाते, तो विवाद को बातचीत के जरिए सुलझाया जा सकता था. लेकिन उनके नहीं आने के कारण कार्रवाई करना जरूरी हो गया.
इस मामले में एक अन्य शिकायतकर्ता शिव कुमार भी हैं. उनका आरोप है कि गाने में इस्तेमाल किए गए शब्द और दृश्य महिलाओं तथा नाबालिग लड़कियों को आपत्तिजनक तरीके से प्रस्तुत करते हैं.
गाने को लेकर क्यों हुआ विवाद
पुलिस के अनुसार, गाने के वीडियो में स्कूल यूनिफॉर्म पहनने वाली लड़कियों को हरियाणा रोडवेज की बस में नाचते हुए दिखाया गया है और कुछ ऐसे निर्देश तथा शब्द इस्तेमाल किए गए हैं जिन्हें आपत्तिजनक माना गया है. इसी आधार पर बादशाह के खिलाफ दस्ते दर्ज की गई है.
यूपी महिला आयोग ने भी आपत्ति जताई है
इस मामले में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग ने भी आपत्ति जताई है. आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने राज्य सरकार को पत्र लिखकर कहा है कि गाने में महिलाओं के प्रति अपमानजनक भाषा और दृश्य दिखाए गए हैं.आयोग ने राज्य सरकार से अनुरोध किया है कि प्रदेश में बादशाह के किसी भी कार्यक्रम या शो को अनुमति न दी जाए, क्योंकि इससे समाज में गलत संदेश जा सकता है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment