Search

 
 
 

गिरिडीह : पत्थर लदे हाईवा की चपेट में आकर बुजुर्ग महिला की मौत, आक्रोशितों ने वाहन में लगाई आग

जिले के हीरोडीह थाना क्षेत्र स्थित किसगो रानीबांध गांव में शुक्रवार रात पत्थर लदे हाईवा की चपेट में आकर बुजुर्ग महिला (60 वर्षीय) की मौत हो गई. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने वाहन में आग लगा दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच  गई. मृतका बिहार के बांका जिले के बौसी गांव की रहने वाली बताई जा रही है.
 

Giridih :   जिले के हीरोडीह थाना क्षेत्र स्थित किसगो रानीबांध गांव में शुक्रवार रात पत्थर लदे हाईवा की चपेट में आकर बुजुर्ग महिला (60 वर्षीय) की मौत हो गई. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने वाहन में आग लगा दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच  गई. मृतका बिहार के बांका जिले के बौसी गांव की रहने वाली बताई जा रही है. 

 

Uploaded Image

 

पुलिस के अनुसार, महिला शुक्रवार रात किसगो में अपने एक रिश्तेदार के घर से गादिकला दूसरे रिश्तेदार के घर पैदल जा रही थी. इसी दौरान तेज रफ्तार हाईवा ने उसे कुचल दिया. हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भागने की कोशिश कर रहा था. लेकिन गुस्साए ग्रामीणों ने उसे घेर लिया और वाहन में आग लगा दी.

 

इस दौरान वाहन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा. घटना की सूचना पर हीरोडीह थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और अग्निशमन दल को बुलाकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हालांकि तब तक हाईवा पूरी तरह जल चुकी थी. 

 

थाना प्रभारी महेश चंद्र ने बताया कि मामले की जांच जारी है. चालक की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.  हादसे से इलाके में ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है. ऐसे में स्थिति नियंत्रित करने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किए गए हैं. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही