Search

 
 
 

देर रात रांची की सड़कों पर निकले SSP, काम में लापरवाही बरतने पर दो पुलिसकर्मी सस्पेंड

रांची एसएसपी राकेश रंजन देर रात दो बजे रांची की सड़कों पर निकले और विभिन्न इलाकों का निरीक्षण किया. एसएसपी ने गश्त कर रही पीसीआर वाहनों और हाईवे पेट्रोलिंग टीमों का औचक निरीक्षण किया.
 

Ranchi :  रांची एसएसपी राकेश रंजन देर रात दो बजे रांची की सड़कों पर निकले और विभिन्न इलाकों का निरीक्षण किया. एसएसपी ने गश्त कर रही पीसीआर वाहनों और हाईवे पेट्रोलिंग टीमों का औचक निरीक्षण किया.

 

इस दौरान दो जवानों को काम में लापरवाही बरतने पर सस्पेंड किया गया. साथ ही रांची एसएसपी ने पेट्रोलिंग और गस्ती में तैनात पदाधिकारियों और जवानों को सही ढंग से काम करने के निर्देश दिए.

 

 

Uploaded Image

 

राजधानी में बढ़ गई है आपराधित वारदातें

बता दें कि राजधानी के अलग-अलग इलाकों में अपराधियों ने हाल के दिनों में कई आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया है. दो दिन पहले कांके इलाके में जमीन विवाद को लेकर पाहन राजेंद्र मुंडा की हत्या कर दी गई थी.

 

वहीं तमाड़ में भी धारदार हथियार से हमला कर युवक की मौत के घाट उतार दिया गया. इसके पहले एयरपोर्ट थाना इलाके में भी अपराधियों ने होटल में घुसकर होटल संचालक के भाई की गोली मारकर हत्या कर दी थी. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही