Search

 
 
 

पाहन राजेंद्र मुंडा की हत्या के विरोध में ग्रामीणों ने शव के साथ कांके थाना को घेरा

रांची में भू-माफियाओं का हौंसले दिन प्रतिदिन बुलंद होते जा रहे हैं. एक के बाद एक मुंडा समाज के नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है. इसी कड़ी में 12 मार्च की शाम करीब 6.30 बजे पाहन राजेंद्र मुंडा की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी.
 

Ranchi :  रांची में भू-माफियाओं का हौंसले दिन प्रतिदिन बुलंद होते जा रहे हैं. एक के बाद एक मुंडा समाज के नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है. इसी कड़ी में 12 मार्च की शाम करीब 6.30 बजे पाहन राजेंद्र मुंडा की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी.

 

इस घटना के विरोध में आज सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण शव के साथ कांके थाना का घेराव  किया. प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की. 

 

थाने में विरोध-प्रदर्शन कर रहे केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष फूलचंद तिर्की ने कहा कि राज्य में आदिवासी सुरक्षित नहीं है. लगातार सामाजिक और धार्मिक पाहनों को टारगेट किया जा रहा है.  वहीं मुखिया संघ अध्यक्ष सोमा उरांव ने कहा कि पाहन की हत्या से आदिवासी समाज में आक्रोश है.

 

फूलचंद तिर्की और सोमा उरांव ने कहा कि अगर पुलिस 24 घंटे के भीतर अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं करती है तो वो सड़क पर विरोध प्रदर्शन करेंगे. 

 

 

 

इस मौके पर कांके डीएसपी अमर कुमार पांडेय ने अपराधियों की 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने की बात कही है. उन्होंने कहा कि हत्या में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है. मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही