Search

 
 
 

महंगे पेट्रोल-डीजल व गैस के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन, रिक्शे से विधानसभा पहुंचे मंत्री इरफान-शिल्पी

झारखंड विधानसभा में पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला. स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी और कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की शुक्रवार को रिक्शे से विधानसभा पहुंचे.
 

Ranchi :   झारखंड विधानसभा में पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला. स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी और कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की शुक्रवार को रिक्शे से विधानसभा पहुंचे.

 

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी खुद रिक्शा चला रहे थे. जबकि कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की रिक्शे में बैठी थीं और उनके हाथों में विरोध से जुड़ी तख्तियां थीं. तख्तियों पर पेट्रोल डीजल की मार, जनता हो रही लाचार और महंगी गैस-महंगा तेल, आम आदमी हुआ फेल जैसे नारे लिखे थे.

 

Uploaded Image

 

विधानसभा परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्रियों ने कहा कि देश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी गैस की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं. इससे आम जनता काफी परेशान है और गरीब परिवारों पर इसका सबसे ज्यादा असर पड़ रहा है.

 

 

 

कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिरकी ने कहा कि देश की आर्थिक स्थिति को लेकर भी चिंता बढ़ रही है. उन्होंने कहा कि अगर यही हालात बने रहे तो देश की अर्थव्यवस्था पर गंभीर असर पड़ सकता है. उन्होंने यह भी कहा कि भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए बड़े पैमाने पर आयात पर निर्भर है और गलत नीतियों के कारण स्थिति और कठिन हो रही है.

 

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि झारखंड एक गरीब राज्य है और यहां के लोग महंगाई की मार झेल रहे हैं. उन्होंने कहा कि महिलाओं और गरीब परिवारों को गैस के बढ़ते दामों से सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है. इसी के विरोध में वे आज रिक्शा से विधानसभा पहुंचे हैं.

 

मंत्रियों के इस अनोखे विरोध प्रदर्शन को लेकर विधानसभा परिसर में काफी चर्चा रही. उन्होंने कहा कि महंगाई के मुद्दे पर आगे भी इस तरह से विरोध जारी रहेगा.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही