Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गैस की किल्लत व बढ़ती कीमत पर सत्ता पक्ष का सदन में हंगामा, प्रदीप-बाबूलाल में तीखी नोक-झोंक

झारखंड विधानसभा बजट सत्र के दौरान सदन में राज्य में एलपीजी सिलेंडर की बढ़ती कीमत और किल्लत को लेकर जोरदार हंगामा देखने को मिला. सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सत्ता पक्ष के विधायक अपने स्थान पर खड़े हो गए और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे.
Advertisement
Advertisement

Ranchi :  झारखंड विधानसभा बजट सत्र के दौरान सदन में राज्य में एलपीजी सिलेंडर की बढ़ती कीमत और किल्लत को लेकर जोरदार हंगामा देखने को मिला. सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सत्ता पक्ष के विधायक अपने स्थान पर खड़े हो गए और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे.

 

इस दौरान उन्होंने गैस की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति में कमी का मुद्दा उठाते हुए केंद्र सरकार की आलोचना की. सत्ता पक्ष के विधायक प्रदीप यादव ने हाथों में अखबार लहराते हुए कहा कि राज्य में लोग गैस सिलेंडर के लिए लंबी कतारों में खड़े हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि गैस की किल्लत के कारण कई स्कूलों में मध्यान्ह भोजन तक प्रभावित हो रहा है.

 

झारखंड विधानसभा बजट सत्र लाइव देखें...

 

 

वहीं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सत्ता पक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि राज्य में गैस की कोई कमी नहीं है, यह व्यवस्था का सवाल है. उन्होंने कहा कि सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए सदन में बेवजह हाय-तौबा मचा रही है.

 

विधायक सरयू राय ने भी कहा कि यह मूल रूप से व्यवस्था से जुड़ा मामला है और इसे लेकर अनावश्यक रूप से सदन में शोर-शराबा किया जा रहा है. इस दौरान बाबूलाल मरांडी ने तंज कसते हुए कहा कि लोकसभा में कांग्रेस के नेता चर्चा में शामिल नहीं होते और वहां से बाहर चले जाते हैं, जबकि यहां उनके नेता हंगामा कर रहे हैं.

 

लगातार शोर-शराबे के बीच विधानसभा अध्यक्ष ने हस्तक्षेप करते हुए कहा कि इस प्रश्न को यहीं छोड़ दिया जाए और सदन की कार्यवाही को आगे बढ़ाया जाए. इसके बाद अध्यक्ष ने कार्यसूची के अनुसार अगली कार्यवाही शुरू कराई.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही