Search

 
 
 

सदन के बाहर LPG की किल्लत व तेल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन, दीपिका ने केंद्र पर बोला हमला

झारखंड विधानसभा के बाहर सत्ता पक्ष के विधायकों ने एलपीजी की किल्लत और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. इस प्रदर्शन में शामिल झारखंड सरकार की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाया और कहा कि आज देश की जनता गंभीर संकट का सामना कर रही है.
 

Ranchi : झारखंड विधानसभा के बाहर सत्ता पक्ष के विधायकों ने एलपीजी की किल्लत और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. इस प्रदर्शन में शामिल झारखंड सरकार की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाया और कहा कि आज देश की जनता गंभीर संकट का सामना कर रही है.

 

झारखंड विधानसभा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

 

मंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय दबाव के सामने नरेंद्र मोदी सरकार झुक गई है और इसका खामियाजा आज देश की आम जनता को भुगतना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि आज हर घर में एक ही चिंता है कि एलपीजी सिलेंडर कहां से मिलेगा और गाड़ी चलाने के लिए पेट्रोल और डीजल कैसे खरीदा जाएगा. यह सवाल आज देश का हर नागरिक पूछ रहा है.

 

उन्होंने कहा कि देश में एलपीजी की किल्लत साफ दिखाई देने लगी है. जिन कारोबारियों का काम कमर्शियल गैस सिलेंडर पर निर्भर है, उनका व्यापार प्रभावित हो रहा है और इसका असर आम लोगों के किचन तक पहुंच चुका है.

 

झारखंड विधानसभा बजट सत्र लाइव देखें...

 

मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार असली मुद्दों से ध्यान हटाकर केवल नारों और प्रतीकों की राजनीति कर रही है. संसद में विपक्ष के नेताओं ने कई बार प्रधानमंत्री को गैस संकट के बारे में आगाह किया, लेकिन सरकार इस पर स्पष्ट जवाब देने से बच रही है.

 

दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि देश की जनता संकट झेल रही है. जबकि प्रधानमंत्री संसद में आकर इन सवालों का सामना करने से बच रहे हैं. उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि एलपीजी की आपूर्ति तुरंत सामान्य की जाए और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण कर आम लोगों को राहत दी जाए.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही