Search

 
 
 

Jamshedpur News: फरार आरोपी के घर चस्पा किया इश्तेहार

धोखाधड़ी और ठगी के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी के खिलाफ आजादनगर थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई करते हुए उसके घर समेत कई स्थानों पर इश्तेहार चस्पा किया.
 
लोह नगरी जमशेदपुर की खबरें

Jamshedpur: धोखाधड़ी और ठगी के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी के खिलाफ आजादनगर थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई करते हुए उसके घर समेत कई स्थानों पर इश्तेहार चस्पा किया. आरोपी की पहचान आजादनगर थाना क्षेत्र के निवासी 30 वर्षीय असर जामी उर्फ सोहेल के रूप में हुई है.

Uploaded Image

पुलिस के अनुसार, जमशेदपुर न्यायालय ने 4 जुलाई को आरोपी के खिलाफ इश्तेहार जारी करने का आदेश दिया था. इसी आदेश के अनुपालन में रविवार को पुलिस टीम ढोल-नगाड़े के साथ आरोपी के घर पहुंची और निर्धारित कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए इश्तेहार चस्पा किया. इस दौरान स्थानीय लोग भी मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें: 

पुलिस ने आरोपी के घर के अलावा उसके मोहल्ले, आजादनगर थाना परिसर और थाना के मुख्य प्रवेश द्वार पर भी इश्तेहार लगाया, ताकि न्यायालय के आदेश की जानकारी सार्वजनिक रूप से दी जा सके और आरोपी तक इसकी सूचना पहुंच सके.

 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इश्तेहार के माध्यम से आरोपी को तय समय के भीतर न्यायालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है. यदि वह निर्धारित अवधि में कोर्ट के सामने पेश नहीं होता है, तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार अगली वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही