Search

 
 
 

शादी का झांसा देकर संबंध बनाने के फरार आरोपी के घर पर इश्तिहार चस्पा

लेस्लीगंज थाना क्षेत्र स्थित पंचमो गांव में पुलिस ने फरार अभियुक्त के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है. कोर्ट के आदेश पर शादी का झांसा देकर संबंध बनाने के आरोपी के घर पर सोमवार को इश्तिहार चिपकाया गया है.
 

Palamu :  लेस्लीगंज थाना क्षेत्र स्थित पंचमो गांव में पुलिस ने फरार अभियुक्त के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है. कोर्ट के आदेश पर शादी का झांसा देकर संबंध बनाने के आरोपी के घर पर सोमवार को इश्तिहार चिपकाया गया है. 

 

जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने गांव के ही सोनू कुमार यादव पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया था. साथ ही विरोध करने पर आरोपी और उसके परिजनों द्वारा मारपीट करने और जातिसूचक शब्द कहने की भी शिकायत दर्ज कराई गई थी.

 

इस मामले में लेस्लीगंज थाना में विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा है. पुलिस ने बताया कि न्यायालय के निर्देश पर परिजन और दो गवाहों की मौजूदगी में आरोपी के घर इश्तिहार चिपकाया गया. 

 

मौके पर अनुसंधानकर्ता विक्रम शील और सशस्त्र बल भी मौजूद रहे. इस दौरान डुगडुगी भी बजाया गया. पुलिस का कहना है कि आरोपी जल्द आत्मसमर्पण नहीं करता है तो आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही