Search

 
 
 

कुख्‍यात माओवादी "सरकार" ने किया सरेंडर, टीपीसी के 7 सदस्‍यों की निर्मम हत्‍या में था शामिल

 
Hazaribagh : एक रायफल और 10 जिंदा गोलियों के साथ कुख्‍यात माओवादी अनिल भुईयां उर्फ सरकार ने सरेंडर कर दिया. उसने हजारीबाग डीसी नैंसी सहाय, एसपी मनोज रतन चोथे और सीआरपीएफ 22 बटालियन के कमांडेंट के समक्ष आत्‍मसमर्पण किया. उसके खिलाफ पुलिस फाइल में कुछ 16 संगीन कांड दर्ज हैं. 2017 में टीपीसी के 7 सदस्‍यों की निर्मम हत्‍या में भी अनिल की सक्रिया भूमिका रही है. जिस हथियार के साथ उसने सरेंडर किया, वह भी पुलिस से लूटी गई थी. पुलिस द्वारा उग्रवादियों के खिलाफ लगातार चलाये जा रहे अभियान से वह काफी डरा था. वह कुछ दिनों से भागा-भागा फिर रहा था. परिवार के लोगों की सलाह पर झारखंड सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर उसने सरेंडर का मन बनाया. पुलिस के एक आलाधिकारी से संपर्क किया और सोमवार को एक 0.303 रायफल और 10 जिंदा गोलियों के साथ उसने सरेंडर कर दिया. बता दें कि उग्रवादियों के खिलाफ झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ के द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है. अभियान से उग्रवादी काफी डरे हैं. लगातार अपना ठिकाना बदलते फिर रहे हैं. शनिवार को ही अभियान से डरकर और संगठन में शोषण से परेशान खूंखार माओवादी जतरू खेरवार ने लोहरदगा पुलिस के समक्ष आत्‍मसमर्पण किया था. इसे भी पढ़े: रांची">https://lagatar.in/ranchi-violence-case-accused-accepted-said-made-a-plan-and-attacked-the-temple-opened-fire-on-the-police/">रांची

हिंसा मामला : आरोपी ने स्वीकारा, कहा- प्लान बनाकर मंदिर पर हमला किया, पुलिस पर गोली चलायी
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही