Search

 
 
 

JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के आंदोलन को कुख्यात राहुल सिंह का समर्थन, राजनीतिक दलों से दूर रहने की अपील

झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्र-छात्राओं का आंदोलन जारी है. इस बीच कुख्यात अपराधी राहुल सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर इस आंदोलन को समर्थन दिया है. उसने अपने पोस्ट में आंदोलनरत अभ्यर्थियों की सराहना की है और उनसे शिक्षा, भविष्य व रोजगार के अधिकार के लिए संघर्ष जारी रखने की बात कही है.
 
कुख्यात अपराधी राहुल सिंह

Ranchi :  झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्र-छात्राओं का आंदोलन जारी है. इस बीच कुख्यात अपराधी राहुल सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर इस आंदोलन को समर्थन दिया है. उसने अपने पोस्ट में आंदोलनरत अभ्यर्थियों की सराहना की है और उनसे शिक्षा, भविष्य व रोजगार के अधिकार के लिए संघर्ष जारी रखने की बात कही है. 

 

राहुल सिंह ने पोस्ट में लिखा कि झारखंड के युवाओं का अपनी पढ़ाई और भविष्य के लिए आवाज उठाना गर्व की बात है. कहा कि जिस युवा के हाथ में किताब होगी, वही झारखंड का भविष्य तय करेगा. उन्होंने युवाओं से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और एकजुट होकर अपनी मांगों को उठाने की अपील की.

 

राहुल सिंह ने अपने संदेश में यह भी कहा कि शिक्षा युवाओं की सबसे बड़ी ताकत है और आंदोलन को किसी भी राजनीतिक दल से दूर रखा जाना चाहिए. उन्होंने दावा किया कि युवाओं की एकजुटता से बदलाव संभव है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही