Search

 
 
 

यूएस ओपन से नोवाक जोकोविच पहले राउंड में बाहर, 49वीं रैंकिंग प्लेयर ने हराया

Sports News: 39 साल के जोकोविच ने पहला सेट गंवाने के बाद शानदार वापसी करते हुए लगातार दो सेट जीते. लेकिन 25 साल के नवोने ने आखिरी दो सेट में शानदार वापसी करते हुए मुकाबला अपने नाम दर्ज कर लिया. हालांकि, मुकाबले के अंतिम चरण में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी.
 
सर्बिया के टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच

Sports News: 24 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन सर्बिया के नोवाक जोकोविच सोमवार को US ओपन के पहले ही राउंड में अर्जेंटीना के मारियानो नवोन से हारकर बाहर हो गए. उन्हें मारियानो नवोने के हाथों 4.36 घंटे तक चले पांच सेट के मुकाबले में 7-6, 5-7, 4-6, 6-2, 6-1 से शिकस्त मिली. वे 25वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने से चूक गए. 


39 साल के जोकोविच ने पहला सेट गंवाने के बाद शानदार वापसी करते हुए लगातार दो सेट जीते. लेकिन 25 साल के नवोने ने आखिरी दो सेट में शानदार वापसी करते हुए मुकाबला अपने नाम दर्ज कर लिया. हालांकि, मुकाबले के अंतिम चरण में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी.

 

इसे भी पढ़ें:

 

हार के बाद जोकोविच अपने आंसू नहीं रोक नहीं पाए. जोकोविच ने बताया कि लगातार शारीरिक समस्या मैच खत्म करने की उनकी क्षमता पर बहुत बुरा असर डाला. इस साल लगभग हर मैच में मुझे उल्टी, ऐंठन और दर्द की समस्या का सामना करना पड़ा है. उल्टी होना एक गंभीर समस्या है. फिर मेरा पूरा शरीर जवाब देने लगता है, खासकर ऐंठन और दर्द के कारण.

 

जोकोविच ने माना कि अपनी हालत की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने मैच से हटने के बारे में भी सोचा था. हालांकि, ठीक होने के कुछ पल और हार न मानने के उनके जज्बे ने उन्हें खेलने के लिए प्रेरित किया. 


उन्होंने दर्शकों का आभार व्यक्त किया. वे अहम पलों में मेरा हौसला बढ़ाने की कोशिश कर रहे थे. मुझे अफसोस है कि मैं उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया जितना मुझे करना चाहिए था, या कर सकता था, या उनके लिए करना चाहता था. हालांकि, आखिर में उन्होंने जो प्यार और सराहना दी, उसने सच में मेरा दिल छू लिया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही