Search

 
 
 

अभी 12वीं की पढ़ाई को पूर्व की तरह चलाया जाए : आजसू छात्र संघ

 
  • संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री सचिवालय को सौंपा मांग पत्र
Ranchi : आजसू छात्र संघ ने मांग की  है कि झारखंड में जब तक संपूर्ण रूप से कक्षा 12वीं की पढ़ाई के लिए पूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार नहीं हो जाता, तब तक 12वीं की पढ़ाई को पूर्व की तरह चलाया जाए. इस सिलसिले में आजसू छात्र संघ की रांची विश्वविद्यालय इकाई के उपाध्यक्ष अभिषेक शुक्ला के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री सचिवालय में मांग पत्र सौंपा है. इसमें  कॉलेजों में इंटर की पढ़ाई कराने की मांग की है. प्रतिनिधिमंडल में दीपक दुबे, रोहित चौधरी, विशाल कुमार यादव, मनजीत कुमार और अमित तिर्की शामिल रहे.

कॉलेजों से इंटर की पढ़ाई हटाना गलत फैसला

इस दौरान अभिषेक ने कहा कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में इंटरमीडिएट की पढ़ाई के लिए व्यवस्था किए बिना राज्य के विभिन्न कॉलेजों से इंटर की पढ़ाई हटा दी गई है. विश्वविद्यालय प्रशासन का यह निर्णय गलत है. इन विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की संख्या हजारों में है. विश्वविद्यालय के इस निर्णय का असर झारखंड के 12वीं के बच्चों पर पड़ेगा. गरीब विद्यार्थियों को निजी संस्थान में नामांकन लेना पढ़ेगा, जिससे उन परआर्थिक बोझ बढ़ेगा. इसे भी पढ़ें – EXCLUSIVE">https://lagatar.in/exclusive-jagat-bandhu-tea-state-which-bought-the-land-occupied-by-the-army-transferred-crores-of-rupees-to-amit-agarwals-company/">EXCLUSIVE

: जिस जगत बंधु टी स्टेट ने खरीदी सेना के कब्जे वाली भूमि, उसी ने अमित अग्रवाल की कंपनी को ट्रांसफर किये करोड़ों रुपये
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही