Search

 
 
 

झारखंड के स्कूलों में अब बच्चों को मिलेगा मड़ुवा का लड्डू

 
Ranchi : झारखंड के स्कूलों में बच्चों को खाने में अब मड़ुआ लड्डू और मड़ुआ का हलवा दिया जाएगा. इसके लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार राशि देगी. ये लाभ झारखंड के मीडिल स्कूलों में पढ़ने वाले लगभग 92 लाख 27 हजार 740 छात्रों को दिया जाएगा. जिसके लिए कुल 9 करोड़ 72 लाख 968 रूपए खर्च किए जाएंगे. जिसमें से केंद्र सरकार 5 करोड़ 83 लाख 20 हजार 582 रुपए और राज्य सरकार की ओर से 3 करोड़ 88 लाख 80 हजार 386 रुपए दिए जाएंगे. इसे बनाने की पूरी विधि झारखंड शिक्षा परियोजन की ओर से जारी किया गया है. इससे पहले स्कूलों में वोकेशनल कोर्स की शुरुआत भी की गयी है. स्कूलों में बेहतर शिक्षा और बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए काम किया जा रहा है. प्रति छात्र के लिए 4.15 रुपए दिये जाएंगे. इसे भी पढ़ें -पूजा">https://lagatar.in/eds-important-witness-will-testify-against-pooja-singhal-again-court-accepts-request/">पूजा

सिंघल के खिलाफ दोबारा होगी ED के अहम गवाह की गवाही, कोर्ट ने माना आग्रह

इन जिलों में इतने हैं विद्यार्थी

रांची- 162781, खूंटी- 56026 ,लोहरदगा-46850, गूमला-114827, सिमडेगा-63786, इस्ट सिंहभूम-113990, सरायकेला खरसवां-79275, वेस्ट सिंहभूम-169240, पालामू-238235, लातेहार-83591, गढ़वा-146367 ,हजारीबाग-135035, रामगढ़-54233, कोडरमा-63189, चतरा-135694, गिरिडीह- 25149, धनबाद-129494, बोकारो-110387, दुमका-153963, जामताड़ा-72341, साहेबगंज-140448, पाकुड़-94663, गोड्डा-156819 और देवघर 155097 छात्र हैं. राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत झारखंड के स्कूलों में कई प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही हैं. इन योजनाओं के तहत स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को व्यवहारिक ज्ञान भी दिया जा रहा है. पढ़ाई-लिखाई के साथ पर्सनालिटी डेवलपमेंट की शिक्षा भी बच्चों को दी जा रही है. इसके लिए भी कुल 34 पॉइन्ट बनाए गए हैं. वहीं रुआर योजना के तहत छात्रों का ड्रॉप आउट भी रोका जा रहा है. इसे भी पढ़ें - JMM">https://lagatar.in/jmm-mla-sita-soren-submits-passport-in-cbi-court/">JMM

विधायक सीता सोरेन ने CBI कोर्ट में पासपोर्ट जमा किया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही