Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरकारी कार्यक्रमों में अब केवल ‘जोहार’ शब्द से होगा अभिवादन

  • मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग के प्रधान सचिव ने जारी किया आदेश
  • कार्यक्रमों में अतिथियों का अब बुके (पुष्प गुच्छ) से नहीं होगा स्वागत
  • इसकी जगह दिया जाएगा– पौधा, पुस्तक, शॉल या मेमेन्टो
Ranchi: झारखंड सरकार द्वारा आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों और सरकारी समारोहों में अभिवादन के लिए अब ‘जोहार’ शब्द का उपयोग होगा. इसी ‘जोहार’ शब्द से अभिवादन किया जाएगा. मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह ने सभी अपर मुख्य सचिव,  प्रधान सचिव, सभी सचिव, प्रमंडलीय आयुक्त, विभागाध्यक्ष, सभी उपायुक्तों को आदेश जारी कर दिया है. वहीं, सभी तरह के राजकीय कार्यक्रमों और सरकारी समारोहों में अतिथियों के स्वागत के लिए बुके (पुष्प गुच्छ) का उपयोग नहीं होगा. इसकी जगह पौधा, पुस्तक, शॉल, मेमेन्टो देकर स्वागत किया जा सकता है. अपने आदेश में प्रधान सचिव ने लिखा है कि झारखंड की पहचान एक जनजातीय बाहुल्य राज्य के रूप में की गयी है. झारखंड राज्य की संस्कृति में ‘जोहार’ बोलकर अभिवादन करने की परंपरा है, जो इस राज्य की विशिष्ट संस्कृति एवं समृद्ध परंपरा को प्रतिबिम्बित करता है. इसे भी पढ़ें- सूबे">https://lagatar.in/crisis-on-health-state-colleague-banna-gupta-is-not-worried-about-workers-people-are-affected-by-strike/">सूबे

के स्वास्थ पर संकटः सहकर्मी बन्ना गुप्ता को नहीं है कर्मियों की चिंता, हड़ताल से त्रस्त हुई जनता
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही