Search

 
 
 

अब वंदे भारत ट्रेन में मिलेगा झारखंड-बिहार का स्वाद, परोसी जाएगी चंपारण पनीर

भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधा और अनुभव को बेहतर बनाने के लिए लगातार नए कदम उठा रहा है. इसी कड़ी में अब वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों में देश के अलग-अलग राज्यों के पारंपरिक व्यंजन परोसे जा रहे हैं.
 

Ranchi : भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधा और अनुभव को बेहतर बनाने के लिए लगातार नए कदम उठा रहा है. इसी कड़ी में अब वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों में देश के अलग-अलग राज्यों के पारंपरिक व्यंजन परोसे जा रहे हैं.

Uploaded Image

ऐसे में रांची के लिए चलने वाली वंदे भारत ट्रेन में खास व्यवस्था की गई है. पटना से रांची के बीच चलने वाली 22349 पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस में अब यात्रियों को बिहार का प्रसिद्ध चंपारण पनीर खाने को मिल रहा है. इससे पटना से रांची या रांची से पटना आने-जाने वाले यात्रियों को अपने क्षेत्र के स्वाद का आनंद सफर के दौरान ही मिलेगा.

 

रेलवे का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य यात्रियों को उनके क्षेत्र की संस्कृति और खाने से जोड़ना है. अब ट्रेन यात्रा सिर्फ सफर नहीं, बल्कि स्वाद और परंपरा का अनुभव भी बनेगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही