Search

 
 
 

रामगढ़ः ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत, दो अन्य घायल

हादसे में बाइक चला रहे युवक हरेंद्र कुमार महतो की मौके पर ही मौत हो गई. वह मुरूबंदा का रहने वाला था. बाइक पर पीछे बैठे बुजुर्ग सुखदेव महतो और एक अन्य युवक राहुल महतो घायल हो गए.
 
अस्पताल में इलाजरत घायल.

Ramgarh : रामगढ़ जिला समाहरणालय के पास शुक्रवार को ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई. इस हादले में बाइक पर सवार अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मिली जानकारी के अनुसार, बाइक पर तीन लोग सवार थे. इनमें एक बुजुर्ग सुखदेव महतो थे. उन्हें अस्पताल में इलाज कराने के बाद बाइक से ही घर ले जाया जा रहा था. तभी समाहरणालय के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक के पीछे से धक्का मार दिया.


इस हादसे में बाइक चला रहे युवक हरेंद्र कुमार महतो की मौके पर ही मौत हो गई. वह मुरूबंदा का रहने वाला था. बाइक पर पीछे बैठे बुजुर्ग सुखदेव महतो और एक अन्य युवक राहुल महतो घायल हो गए. दोनों घायलों को तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया. सुखदेव महतो को हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद  उन्हें रिम्स, रांची रेफर कर दिया. वहीं, राहुल महतो को पैर में हल्की चोट लगी है. उसने बताया कि हमलोग रामगढ़ के इलाज कराकर घर लौट रहे थे. तभी 10 चक्का ट्रक ने पीछे से धक्का मार दिया. ट्रक का चक्का बाइक चला रहे हरेंद्र कुमार महतो के सिर पर चढ़ गया, जिससे उसकी मौत हो गई.


दुर्घटना के बाद परिजानों व स्थानीय लोगों ने शव के साथ सड़क जाम कर दी. परिजन मुआवजे की मांग पर अड़े थे. सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और परिजनों को समझाकर जाम हटाया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, रामगढ़ भेज दिया है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही