Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अब 6G की तैयारी, 100 गुना ज्यादा होगी स्पीड, खत्म हो जायेंगे स्मार्टफोन्स!

New Delhi : भले ही अभी 4G और 5G नेटवर्क का फायदा फिलहाल सभी को नहीं मिल रहा है, लेकिन भारत सरकार ने 6G की तैयारी शुरू कर दी है. 6G पर 5G के मुकाबले 100 गुना ज्यादा स्पीड मिलेगी. 6G आने पर स्मार्टफोन्स खत्म हो जायेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को भारत 6G विजन डॉक्यूमेंट्स पेश कर दिए हैं. वे इंटरनेशनल टेलीकम्युनिकेशन यूनियन एरिया ऑफिस और इनोवेशन सेंटर का उद्घाटन के लिए पहुंचे थे. उन्होंने 6G विजन डॉक्यूमेंट्स के साथ 6G रिसर्च एंड डेवलपमेंट टेस्ट बेड भी लॉन्च किया है.
इसे भी पढ़ें – ऐसा">https://lagatar.in/lest-the-father-of-power-crush-the-mother-of-democracy-cm/">ऐसा

न हो कि मदर ऑफ डेमोक्रेसी को फादर ऑफ पावर कुचल दे- सीएम

इलेक्ट्रॉनिक टैटूज के रूप में फोन यूज करेंगे : बिल गेट्स

हालांकि 6G का इस दशक के अंत तक कामर्शियल लॉन्च होगा. और तब तक बहुत कुछ बदल सकता है. नोकिया के CEO और प्रेसिडेंट पी लेंडमार्क ने पिछले साल कहा था कि 6G आने पर स्मार्टफोन्स कॉमन यूजर इंटरफेस नहीं होंगे, बल्कि हम किसी और रूप में फोन्स को यूज कर रहे होंगे. माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स ने भी ऐसे ही कुछ कयास लगाए हैं. उनका मानना है कि हम इलेक्ट्रॉनिक टैटूज के रूप में फोन यूज करेंगे. इस तरह की कई टेक्नोलॉजी पर काम भी चल रहा है.

6G टेस्ट बेड के फायदे, बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी

6G टेस्ट बेड की मदद से इंडस्ट्री, एकेडमिक इंस्टीट्यूट्स और दूसरे प्लेटफॉर्म्स आने वाली टेक्नोलॉजी यानी विकसित हो रही टेक्नोलॉजी को टेस्ट कर सकेंगे. 6G टेस्ट बेड देश को इनोवेशन इनेबल करने में मदद करेगा.
5G के मुकाबले 6G की स्पीड निश्चित तौर पर बढ़ेगी. ये नेक्स्ट जनरेशन कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी होगी. फास्ट इंटरनेट के साथ बेहतर कनेक्टिविटी भी मिलेगी.

कंटेंट चुटकियों में डाउनलोड कर सकेंगे

5G पर मैक्सिमम स्पीड 10Gbps तक हासिल की जा सकती है, जबकि 6G नेटवर्क पर ये 1Tbps तक होगी. यानी 6G पर आपको 5G के मुकाबले 100 गुना ज्यादा स्पीड मिलेगी. इस स्पीड का मतलब है कि आप बहुत सारा कंटेंट चुटकियों में डाउनलोड कर सकते हैं. Netflix पर बेस्ट क्वालिटी कंटेंट देखने के लिए 56GB डेटा प्रति घंटे चाहिए होता है. 6G की टॉप स्पीड पर आप 142 घंटे का नेटफ्लिक्स कंटेंट बेस्ट क्वालिटी में सिर्फ एक सेकेंड में डाउनलोड कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें – भारतीय">https://lagatar.in/britain-toughens-up-against-attack-on-indian-high-commission-foreign-minister-said-has-taken-the-matter-seriously/">भारतीय

उच्चायोग पर हमले के खिलाफ सख्त हुआ ब्रिटेन, विदेश मंत्री ने कहा, मामले को गंभीरता से लिया है
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही