Search

 
 
 

अब 10 जनवरी को ही हजारीबाग आएंगे शिक्षा सचिव, इन श‍िकायतों के संबंध में लेंगे जानकारी

 
Hazaribagh : शिक्षा सचिव के. रवि कुमार अब 11 जनवरी की बजाय 10 जनवरी को ही इंदिरा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय हजारीबाग आएंगे. वह स्कूल का निरीक्षण करेंगे. यह जानकारी देते हुए डीईओ उपेंद्र नारायण ने बताया कि दरअसल 11 जनवरी को शिक्षा विभाग में राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक होगी. इसलिए शिक्षा सचिव ने एक दिन पहले की आने की जानकारी विभाग को दी है. इस बाबत उन्होंने स्कूल में तैयारियों का जायजा लिया और कई निर्देश भी दिए. इसे भी पढ़ें : विराट">https://lagatar.in/virat-kohli-reached-vrindavan-with-wife-anushka-also-took-blessings-of-baba-neem-karori/">विराट

कोहली पत्नी अनुष्का के साथ पहुंचे वृंदावन, बाबा नीम करौरी का भी लिया आशीर्वाद
इस संबंध में उन्होंने स्कूल की प्राचार्या को भी पत्र लिखा है. उसमें कहा गया है कि स्कूल से संबंधित काफी शिकायतें मिली है. इसमें रांची की कंपनी जेएमडी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड की ओर से बहाल 43 आउटसोर्सिंग कर्मियों को हटाने का भी मामला है. वहीं छात्राओं से स्कूल में झाड़ू-पोछा लगवाने का वीडियो भी पिछले दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. वहीं जूनियर शिक्षिका को प्राचार्या बनाए जाने की बात भी सामने आयी है. ऐसे विभिन्न बिन्दुओं पर शिक्षा सचिव जानकारी ले सकते हैं. बहरहाल सबसे बड़ा मुद्दा आउटसोर्सिंग कर्मियों को हटाए जाने से संबंधित है. उन कर्मियों की निगाहें शिक्षा सचिव पर टिकी हुई है. जेएमडी के निदेशक राहुल कुमार कहते हैं कि शिक्षा सचिव से उन्हें न्याय की अपेक्षा है. इसे भी पढ़ें : एक">https://lagatar.in/one-crore-prize-patiram-manjhi-8-naxalites-including-3-women-of-misir-besra-squad-surrendered/">एक

करोड़ का इनामी पतिराम मांझी, मिसिर बेसरा दस्ते की 3 महिला समेत 8 नक्सलियों ने किया सरेंडर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही