Search

 
 
 

हजारीबाग : अब नृसिंह स्थान मंदिर के मेला स्थल की जमीन से छेड़छाड़, जांच करने पहुंचे अधिकारी

 
Hazaribagh : सिरसी मौजा के बाद अब प्रशासन हजारीबाग के प्रसिद्ध नृसिंह स्थान मंदिर के मेला स्थल की भूमि के साथ छेड़छाड़ की शिकायत पर जांच के लिए पहुंचा. कटकमदाग प्रखंड स्थित खपरियावां में मेला क्षेत्र की जमीन खाता नंबर-342, प्लॉट संख्या 2874 रकवा 2.96 एकड़ पर चल रहे रिवीजनवाद संख्या 189/22 की जांच करने के लिए शुक्रवार को हजारीबाग जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारी पहुंचे. मौके पर सदर एसडीओ विद्याभूषण प्रशिक्षु आईएएस शताब्दी मजूमदार, कटकमदाग सीओ शशि भूषण सिंह, बीडीओ शालिनी खलखो समेत अन्य पदाधिकारियों ने जमीन की प्रकृति देखी और उसकी जांच की. [caption id="attachment_663264" align="alignleft" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/sdo-ias_252-300x224.jpg"

alt="जांच करने पहुंचे अधिकारी" width="300" height="224" /> जांच करने पहुंचे अधिकारी[/caption] जानकारी के अनुसार मंदिर के मेला स्थल की जमीन पर मोहम्मद मुर्तुजा ने अपनी जमीन होने की दावेदारी की है. इधर ओम प्रकाश मिश्रा का कहना है कि वह जमीन उनके पूर्वजों की है, जो मंदिर के मेले के उपयोग में लाया जाता है. उस जमीन को गलत ढंग से बेच दिया गया और कुछ जमीन पर कब्जा किया जा रहा है. इसकी शिकायत की गई थी और शिकायत पर जांच करने के लिए अधिकारी स्थल पर पहुंचे. ऐसे में सदर एसडीओ विद्याभूषण ने दोनों पक्ष को दस्तावेज की मूल कॉपी के साथ कार्यालय बुलाया है, ताकि इस मामले की जांच की जा सके. ग्रामीणों ने जानकारी दी कि ओम प्रकाश मिश्रा की यह खतियानी जमीन है, जो मेले के लिए छोड़ दिया गया था. वर्षों से उस जमीन पर मेला लगता भी आ रहा है. उसे कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है और अब वहां निर्माण कार्य शुरू किया गया है.   इसे भी पढ़ें : विकास">https://lagatar.in/a-village-in-ichak-of-hazaribagh-is-far-away-from-development-no-road-no-electricity-thirst-is-quenched-by-chuan/">विकास

से कोसों दूर है हजारीबाग के इचाक का एक गांव, न सड़क, न बिजली, चुआं से बुझती है प्यास  
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही