Search

 
 
 

अब यह ओपन जेपीएससी टेस्ट प्रत्येक सप्ताह होगा : अभिनव मिश्रा

 
Hazaribagh: चाणक्य आइएएस एकेडमी में रविवार को ओपन फ्री मेगा जेपीएससी पीटी टेस्ट लिया गया. इसमें सैंकड़ों अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया. यह मेगा टेस्ट ओएमआर शीट पर लिया गया. इसकी जांच ओएमआर मशीन के माध्यम से की गयी. इस मेगा टेस्ट में प्रथम पांच टॉपरों को प्रमाण पत्र व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया. मेगा टेस्ट टॉपर गोपाल कुमार को 100 प्रतिशत मिला वहीं पवन कुमार सिंह 75 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहे. वहीं तीसरे स्थान पर 50 प्रतिशक के साथ राजू कुमार, चौथे स्थान पर ज्योति कुमारी और पांचवें स्थान पर सुनील कुमार रहे. संस्थान ने सभी को 25-25 प्रतिशत छात्रवृत्ति की घोषणा की. इसे भी पढ़ें– कालू">https://lagatar.in/the-main-accused-of-the-criminal-kalu-lama-murder-case-was-arrested-the-incident-took-place-in-morhabadi/">कालू

लामा हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, मोरहाबादी में हुई थी वारदात
चाणक्य आइएएस एकेडमी के झारखंड हेड अभिनव मिश्रा ने कहा कि अब यह ओपन जेपीएससी टेस्ट प्रत्येक सप्ताह संस्थान की ओर कराया जाएगा, जिसमें कोई भी इच्छुक अभ्यर्थी पंजीकरण कराकर इस टेस्ट में शामिल हो सकते हैं. कहा कि ऐसे टेस्ट से अभ्यर्थियों में आत्मविश्वास बढ़ेगा. साथ ही अभ्यर्थी परीक्षा की कई बारीकियों से अवगत भी होंगे. संस्थान की जेनरल मैनेजर रीमा मिश्रा ने कहा कि सूरज जैसा बनना है तो सूरज की तरह जलना भी सीखना होगा. यानि अपने निर्धारित लक्ष्य की ओर ध्यान केंद्रित करते हुए समय का सदुपयोग और उचित मार्गदर्शन में सफलता की राह आसान बनाने को लेकर नियमित परिश्रम आवश्यक होगा. इसे भी पढ़ें– हरियाणा">https://lagatar.in/nitish-kumar-sharad-pawar-yechury-chautala-badal-tejashwi-gathered-in-haryanas-rally-shouted-to-defeat-modi-in-2024/">हरियाणा

की रैली में जुटे नीतीश कुमार, शरद पवार, येचुरी, चौटाला, बादल, तेजस्वी, 2024 में मोदी को हराने की हुंकार भरी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही