Search

 
 
 

Nowamundi News : उद्घाटन के इंतजार में उजड़ रहा करोड़ों की लागत से बना बड़ाजामदा बस स्टैंड

पश्चिम सिंहभूम जिले के बड़ाजामदा के भट्टीसाही स्थित नया बस स्टैंड वर्षों से उद्घाटन की प्रतीक्षा में बंद पड़ा है. यात्रियों की सुविधा के उद्देश्य से करोड़ों रूपये की लागत से इस बस स्टैंड को बनाया गया, लेकिन आज तक यह बस स्टैंड आम लोगों के लिए शुरू नहीं हो सका है.
 
पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिला की खबरें

Amit Kumar


पश्चिम सिंहभूम जिले के बड़ाजामदा के भट्टीसाही स्थित नया बस स्टैंड वर्षों से उद्घाटन की प्रतीक्षा में बंद पड़ा है. यात्रियों की सुविधा के उद्देश्य से करोड़ों रूपये की लागत से इस बस स्टैंड को बनाया गया, लेकिन आज तक यह बस स्टैंड आम लोगों के लिए शुरू नहीं हो सका है.

 

Uploaded Image

 

इसे भी पढ़े..

 


उद्घाटन में हो रही देरी और नियमित रखरखाव के अभाव में इसकी स्थिति लगातार बदतर होती जा रही है. कभी आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र के रूप में तैयार किया गया. यह परिसर अब वीरान और उपेक्षित नजर आता है. 

 

 

Uploaded Image

 

बस स्टैंड में यात्रियों के बैठने के लिए शेड, प्रतीक्षालय और अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित की गई थीं, ताकि लोगों को धूप, बारिश व अन्य मौसम संबंधी परेशानियों से राहत मिल सके. लेकिन निर्माण कार्य पूरा होने के बावजूद इसका संचालन शुरू नहीं किया गया. 

 

Uploaded Image

 

 


वर्तमान में परिसर के चारों ओर झाड़ियां उग आई हैं और कई स्थानों पर भवन व अन्य संरचनाएं जर्जर होने लगी हैं. देखरेख के अभाव में सरकारी संपत्ति धीरे-धीरे क्षतिग्रस्त होती जा रही है.


स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि बस स्टैंड का संचालन शुरू हो जाए तो यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और बड़ाजामदा की यातायात व्यवस्था भी अधिक सुव्यवस्थित होगी. अभी बसों के सड़क किनारे रुकने से यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ता है और अक्सर जाम की स्थिति भी बन जाती है. उनका कहना है कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद बस स्टैंड का उपयोग नहीं हो पाना सरकारी उदासीनता को दर्शाता है. 


स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से अविलंब नए बस स्टैंड का उद्घाटन कर इसे आम जनता के लिए चालू करने की मांग की है. साथ ही परिसर की साफ-सफाई, मरम्मत और नियमित रखरखाव सुनिश्चित करने की भी अपील की है, ताकि सरकारी धन का सदुपयोग हो सके और लोगों को इस महत्वपूर्ण सार्वजनिक सुविधा का वास्तविक लाभ मिल सके.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही