Simdega : राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (National Pharmaceutical Pricing Authority – NPPA) के चेयमैन कमलेश कुमार पंत मंगलवार को सिमडेगा पहुंचे. यहां डीसी आर. राॅनीटा एवं डीडीसी अरूणा वाल्टर सांगा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया. एनपीपीए अध्यक्ष कमलेश कुमार पंत जिला के विकास संंबंधी गतिविधियों का जायजा लेने पहुंचे हैं. पहले भ्रमण में वह सिमडेगा प्रखंड के अरानी पंचायत भवन में बने पुस्तकालय का शुभारंभ किया. उन्होंने कार्यक्रम में भाग लेते हुए मुख्यमंत्री रोजगार सृजन के तहत लाभुकों के बीच लगभग 2 करोड़ 5 लाख का परिसंपत्ति का वितरण किया. साथ ही फुलवाईटांगर गांव में क्रियान्वित योजनाओं का निरीक्षण कर जायजा लिया. वहीं स्थानीय ग्रामीणों से सीधे रू-ब-रू हुये. मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के अंतर्गत लाभुकों से कहा कि सरकार आपको आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में कार्य कर रही है. इस राशि से अपना स्वरोजगार शुरू कर खुद को सशक्त बनाएं.
इसे भी पढ़ें : इस्लामाबाद">https://lagatar.in/islamabad-former-pm-imran-khan-arrested-from-outside-the-high-court-pakistani-rangers-took-action/">इस्लामाबाद
: हाईकोर्ट के बाहर से पूर्व पीएम इमरान खान की गिरफ्तारी, पाकिस्तानी रेंजर्स ने की कार्रवाई
https://lagatar.in/islamabad-former-pm-imran-khan-arrested-from-outside-the-high-court-pakistani-rangers-took-action/">![]()
class="alignnone size-medium wp-image-631842" src="https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/09rc_m_117_09052023_1-300x200.jpg"
alt="" width="300" height="200" />
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/09rc_m_116_09052023_1-300x200.jpg"
alt="" width="300" height="200" /> दूसरे भ्रमण में कमलेश कुमार पंत जोकबहार पंचायत के थोलकोबेड़ा गांव पहुंचे. वहां उन्होंने हर घर नल से जल योजना का जायजा लिया. थोलकोबेड़ा गांव में 108 घर में से 95 घरों में नल से जल की आपूर्ति की जा रही है. साथ ही इस गांव को ओडीएफ प्लस की दिशा में शॉक पिट, नाली, नादेप टैंक, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट व अन्य योजनाओं का कार्य संचालित है, जिसका भी निरीक्षण कर जायजा लिया. कमलेश कुमार पंत ने डीसी आर. राॅनीटा के साथ अरानी पंचायत भवन परिसर में पौधरोपण भी किया. मौके पर डीडीसी अरूणा वाल्टर सांगा, एसडीओ महेंद्र कुमार, जिला नियोजन पदाधिकारी मुकेश कुमार, बीडीओ अजय कुमार रजक, जिला परिषद सदस्य, सिमडेगा शांति बाला केरकेट्टा, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, ग्रामीणजन, थाना प्रभारी व अन्य उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/ritwik-companys-project-coordinator-shot-dead-in-barkagaon-hazaribagh/">हजारीबाग
के बड़कागांव में ऋत्विक कंपनी के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर की गोली मारकर हत्या [wpse_comments_template]
Leave a Comment