Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Palamu News: NPU ने यूजी सेमेस्टर-5 व 6 परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि 14 जुलाई तक बढ़ाई

नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (एनपीयू), मेदिनीनगर के परीक्षा विभाग ने यूजी सेमेस्टर-5 एवं सेमेस्टर-6 (सीबीसीएस) तथा बैकलॉग परीक्षाओं के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ा दी है.
Advertisement
Advertisement
पलामू जिला की खबरें

Palamu: नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (एनपीयू), मेदिनीनगर के परीक्षा विभाग ने यूजी सेमेस्टर-5 एवं सेमेस्टर-6 (सीबीसीएस) तथा बैकलॉग परीक्षाओं के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ा दी है. विश्वविद्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार छात्र-छात्राएं 11 जुलाई से 14 जुलाई 2026 तक 300 रुपये विलंब शुल्क के साथ ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे.

इसे भी पढ़ें: 

यह सुविधा यूजी सेमेस्टर-5 एवं 6 (सत्र 2021-24) तथा बैकलॉग (सत्र 2018-21, 2019-22 एवं 2020-23) के परीक्षार्थियों के लिए उपलब्ध होगी. परीक्षा फॉर्म विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.npuuniv.in पर ऑनलाइन भरा जाएगा तथा परीक्षा शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से जमा करना होगा.

 

विश्वविद्यालय ने परीक्षा शुल्क यूजी (नॉन-प्रैक्टिकल) के लिए 600 रुपये और यूजी (प्रैक्टिकल) के लिए 750 रुपये निर्धारित किया है. वहीं, जो परीक्षार्थी पहली बार सेमेस्टर-6 की प्रथम वर्ष की परीक्षा दे रहे हैं, उन्हें 1000 रुपये अतिरिक्त परीक्षा शुल्क जमा करना होगा.

 

निर्धारित तिथि के बाद किसी भी स्थिति में परीक्षा फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा. परीक्षार्थियों को फॉर्म भरते समय एबीसी-आईडी (Academic Bank of Credit ID) दर्ज करना अनिवार्य होगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही