Search

 
 
 

एनएससी कोचिंग संस्थान ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को कराया भोजन

 
Bokaro : एनएससी कोचिंग संस्थान 23 अगस्त 2022 को 29 वां वर्षगांठ मनाएगा. इस उपलक्ष में एनएससी वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के माध्यम से होने वाले सामाजिक कार्यों की श्रृंखला में बाबा बैजनाथ जन सेवा समिति चास बोकारो में संचालित वृद्ध आश्रम में दोपहर का भोजन कराकर बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर अपने कार्यक्रम की शुरुआत की. उल्लेखनीय है कि संस्था के सभी बच्चे पूरी तन्मयता के साथ वृद्ध आश्रम में समय-समय पर अपने सेवाएं देते हैं. संस्था की निर्देशिका नूतन श्रीवास्तव ने बताया कि वृद्ध आश्रम में आकर बुजुर्गों के साथ समय बिताना उनके साथ प्रेम भाव से रहना बहुत सुकून देता है. हम समाज को संदेश देना चाहते हैं कि वृद्धजन हमारे आंगन के वटवृक्ष हैं, जिसके नीचे नई पीढ़ी संस्कार लेकर बढ़ती पलती है. अतः हमें इनका भरपूर सम्मान करना चाहिए, जिससे सभी के अंदर दया प्रेम सम्मान की भावना जागृत हो सके. संस्था के अनंत ने बताया कि बुजुर्गों की देखरेख हमारी नैतिक जिम्मेदारी है. हमें हर पल उनके साथ कुछ समय व्यतीत करने के लिए तत्पर रहना चाहिए. चाहे वह घर के बुजुर्ग हैं या किसी संस्था के. इस अवसर पर एनएससी वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन से जुड़े सदस्य द्वारिका, आशुतोष, चंद्रमौली, हर्ष मिश्र, हेमंत राज, करण, दशरथ, अशोक, बिंदु देवी, नीलम श्रीवास्तव, सुरेंद्र कुमार वर्मा सहित अनेक सदस्यगण उपस्थित रहे. संस्था के सदस्य रंजीत दीपाली रेखा देवी और लक्ष्मी ने अपने सहयोग से कार्यक्रम को बहुत सहज और सरल बनाया. इसे भी पढ़ें –नियुक्ति">https://lagatar.in/discrepancies-in-the-appointment-rules-general-caste-people-studying-outside-should-also-get-the-benefit-of-employment/">नियुक्ति

नियमावली में विसंगतियां, बाहर पढ़ने वाले सामान्य जाति के लोगों को भी मिले नियोजन का लाभ
इसे भी पढ़ें – सीएम">https://lagatar.in/political-situation-and-drought-will-be-discussed-in-the-meeting-of-upa-legislature-party-in-cm-residence/">सीएम

आवास में यूपीए विधायक दल की बैठक में राजनीतिक हालात और सुखाड़ पर होगी चर्चा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही