Search

 
 
 

Ranchi News: NEET री-एग्जाम के दौरान NSUI ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने नीट यूजी री-एग्जाम 2026 के अवसर पर राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों के बाहर हस्ताक्षर अभियान चलाया.
 

Ranchi: नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने नीट यूजी री-एग्जाम 2026 के अवसर पर राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों के बाहर हस्ताक्षर अभियान चलाया. यह अभियान प्रदेश अध्यक्ष बिनय उरांव के नेतृत्व रांची, साहिबगंज, सिमडेगा, पलामू, हजारीबाग, जमशेदपुर, धनबाद और बोकारो समेत कई जिलों के परीक्षा केन्द्रों पर चलाया गया,  जहां छात्रों और अभिभावकों से हस्ताक्षर कर शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर समर्थन जुटाया गया.

 

अभियान के दौरान एनएसयूआई ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग के साथ राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की वर्तमान परीक्षा प्रणाली में सुधार, कोचिंग संस्थानों की फीस पर नियंत्रण, छात्रों के लिए मानसिक स्वास्थ्य परामर्श व्यवस्था और निष्पक्ष व पारदर्शी परीक्षा प्रणाली लागू करने की मांग उठाई.

 

प्रदेश अध्यक्ष बिनय उरांव ने कहा कि परीक्षा संबंधी अनियमितताओं ने छात्रों और अभिभावकों के भरोसे को प्रभावित किया है. उन्होंने कहा कि युवाओं को ऐसी परीक्षा व्यवस्था मिलनी चाहिए जो पारदर्शी, विश्वसनीय और जवाबदेह हो.

 

वहीं एनएसयूआई रांची विश्वविद्यालय अध्यक्ष अधिवक्ता कैफ अली ने कहा कि यह हस्ताक्षर अभियान केवल विरोध का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि छात्रों के अधिकारों, सुरक्षित भविष्य और शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में एक जनआंदोलन की शुरुआत है.

 

एनएसयूआई ने कहा कि संगठन छात्रों के हित, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था के लिए लगातार आवाज उठाता रहा है और आगे भी छात्रों एवं अभिभावकों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाता रहेगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही