Search

 
 
 

Latehar News: गड्ढे में डूबने से तीन बच्चों की मौत पर बवाल, हिरासत में लिए गए JLKM नेता देवेंद्र महतो

मगध परियोजना क्षेत्र में तीन बच्चों की मौत के बाद चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच सामाजिक कार्यकर्ता देवेंद्र नाथ महतो को रविवार देर शाम पुलिस ने हिरासत में ले लिया.
 

Latehar: मगध परियोजना क्षेत्र में तीन बच्चों की मौत के बाद चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच सामाजिक कार्यकर्ता देवेंद्र नाथ महतो को रविवार देर शाम पुलिस ने हिरासत में ले लिया. वे घटना में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर आंदोलन का नेतृत्व कर रहे थे.

 

बताया जाता है कि स्थानीय निवासी द्वारिका गोंझू के तीन बच्चे- माही, दीपिका और आर्यन की शुक्रवार को एक जलभराव वाले गड्ढे में डूबने से मौत हो गई थी. परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि यह जलाशय अवैध उत्खनन के कारण बना था, जिसके चलते यह हादसा हुआ.

 

घटना के बाद मृतक बच्चों के परिजनों को उचित मुआवजा, मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग को लेकर आंदोलन शुरू किया गया था. देवेंद्र नाथ महतो पिछले दो दिनों से आंदोलन स्थल पर धरना दे रहे थे. इस दौरान परियोजना से जुड़े परिवहन कार्य भी प्रभावित रहे.

 

रविवार शाम पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए उन्हें आंदोलन स्थल से हिरासत में ले लिया. हिरासत में लिए जाने की सूचना के बाद समर्थकों में नाराजगी देखी गई. वहीं प्रशासन की ओर से मामले में शांति बनाए रखने की अपील की गई है.

 

ग्रामीणों का कहना है कि जब तक पीड़ित परिवार को न्याय और उचित सहायता नहीं मिलती, तब तक उनकी मांगें जारी रहेगी. मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही