Search

 
 
 

NTA ने नीट री एग्जाम का पेपर लीक होने का दावा करने वाले वीडियो को फर्जी बताया

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने पेपर लीक होने का दावा करने वाले एक वायरल वीडियो को फर्जी करार देते हुए कहा है कि NEET की दोबारा ली गयी परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित हुई है.
 

NewDelhi : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने पेपर लीक होने का दावा करने वाले एक वायरल वीडियो को फर्जी करार देते हुए कहा है कि NEET की दोबारा ली गयी परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित हुई है. 

 

NTA ने एक्स पर जारी एक बयान में कहा कि परीक्षा कड़ी सुरक्षा और निगरानी के बीच सफलतापूर्वक आयोजित की गयी है. बयान के अनुसार NTA का ध्यान NEET (UG) 2026 के बारे में सोशल मीडिया पर फैलाये जा रहे एक मनगढ़ंत वीडियो की ओर गया है, कहा कि यह वीडियो फर्जी है और इसमें किये गये दावे गलत हैं. 

 


NTA ने कहा है कि छात्रों को धोखा देने या डराने के लिए ऐसी गलत जानकारी जानबूझकर फैलाना गंभीर अपराध है. इसके साथ ही एनटीए ने छात्रों, अभिभावकों और आम जनता से अपील की कि वे जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट और एजेंसी के सत्यापित सोशल मीडिया हैंडल पर ही भरोसा करें.   
 

 

जान लें कि कल रविवार को 20 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने नीट का री एग्जाम दिया. इससे पूर्व हुई NEET परीक्षा, पेपर लीक होने की वजह से रद्द कर दी गयी थी.

 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही